Ukraine crisis: रूस को बड़ा झटका, भयंकर लड़ाई में रूसी मेजर जनरल की मौत

कीव, 03 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक सप्ताह हो चुका है। इस युद्ध में जहां यूक्रेन बुरी तरह से तबाह हो गया है, वहीं रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसी बीच यु्द्ध के आठवें दिन रूस को बड़ा झटका लगा है। खबरें आ रही है कि भयानक लड़ाई में रूस के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत हो गई है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि, अब तक रूस के 9000 सैनिकों को भी मार गिराया गया है।

Russian major general Andrei Sukhovetskiy has been killed in Ukraine

यूक्रेनी समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सैन्य जिले की 41 वीं संयुक्त शस्त्र सेना के डिप्टी कमांडर आंद्रेई सुखोवत्स्की बुधवार को मारे गए थे। मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत रूसी खेमे में पहली हाई रैंक अधिकारी की मौत है। सुखोवत्स्की को अक्टूबर 2021 से इन नए पद पर तैनात किया गया था, वे नोवोसिबिर्स्क में स्थित थे। मेजर जनरल की मौत पुष्टि फैक्ट चैक वेबसाइट Bellingcat ने भी पुष्टि की है।

उधर यूक्रेन के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के 30 प्लेन, 374 ऑटो मोबाइल्स टेक्निक्स, 42 MLRS, 900 AFV, 31 हेलीकॉप्टर, 90 आर्टिलेरियन सिस्टम, 2 कटर, 217 टैंक, 11 एंटीएयर डिफेंस, 3 यूएवी को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा यूक्रेन ये भी दावा किया गया है कि अब तक रूस के 9000 सैनिकों को भी मार गिराया गया है। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच दोनों के देश के बीच बातचीत का दौर भी जारी है।

वहीं बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि अब तक यूक्रेन के 498 सैनिक मारे गए हैं और 1597 घायल हो गए हैं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें रूस को 'भारी नुकसान' होने का दावा किया जा रहा था। मेजर ने जो आंकड़े साझा किए वे रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से बेहद ज्यादा थे। कोनाशेनकोव ने कहा कि के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+