हार नहीं, यूक्रेन की कमर तोड़ने की कोशिश कर रहा है रूस, जानिए पुतिन का प्लान ‘मेयर’

यूक्रेन युद्ध, जो पिछले 20 दिनों से जारी है, उसको लेकर ब्रिटेन और अमेरिका का रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि, अब रूस के पास लड़ाई लड़ने के लिए 10 से 14 दिनों से ज्यादा हथियार नहीं बचे हैं...

कीव/मॉस्को, मार्च 15: यूक्रेन युद्ध के 20 दिन पूरे हो चुके हैं और रूस अभी भी पूरी रफ्तार के साथ यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रिव्ने ओब्लास्ट नाम के एक शहर में रूसी सेना ने टीवी टॉवर को उड़ा दिया, जिसमें 19 लोग मारे गये हैं। वहीं, अब राजधानी कीव में भी रूसी हमले शुरू हो गये हैं, लेकिन, इन सबके बीच पुतिन का 'प्लान मेयर' भी शुरू हो चुका है और पुतिन के इस प्लान से पता चल रहा है, कि आखिर रूस अब चाहता क्या है?

क्या हार रहे हैं पुतिन?

क्या हार रहे हैं पुतिन?

यूक्रेन युद्ध, जो पिछले 20 दिनों से जारी है, उसको लेकर ब्रिटेन और अमेरिका का रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि, अब रूस के पास लड़ाई लड़ने के लिए 10 से 14 दिनों से ज्यादा हथियार नहीं बचे हैं और ब्रिटिश रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि, बस 14 दिन और... उसके बाद रूस की सेना उल्टे पैर यूक्रेन से लौटने लगेगी। लेकिन, क्या वास्तव में ऐसा है और क्या वास्तव में रूस की सेना यूक्रेन हार रही है, ये तो 14 दिनो के बाद पता चलेगा, लेकिन इस बीच ऐसा लग रहा है, कि पुतिन अपने प्लान पर तेजी से काम कर रहे हैं।

मेयरों पर गिर रहा रूस का कहर

मेयरों पर गिर रहा रूस का कहर

यूक्रेनी शहरों में रूस की सेना को भारी प्रतिरोधों का सामना करना पड़ रहा है और इन सबके बीच रूस ने यूक्रेनी शहरों के मेयरों का बदलना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस जल्द से जल्द यूक्रेनी शहरों के मेयरों को बदलने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए यूक्रेन ने आरोप लगाए हैं, कि रूस के सैनिक मेयरों का अपहरण कर रहे हैं और उनकी जगह पर 'रूस समर्थित' मेयरों की नियुक्ति कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि, रूसी सैनिकों ने कम से कम दो क्षेत्रों के महापौरों को हिरासत में लिया है और उनमें से एक को क्रेमलिन समर्थक विपक्षी सदस्य के साथ बदल दिया है। रूस के कब्जे वाले तीसरे शहर में सांसदों का कहना है कि, राजनीतिक तख्तापलट की नींव रखी जा रही है।

‘स्थानीय नेताओं को किया जा रहा अगवा’

‘स्थानीय नेताओं को किया जा रहा अगवा’

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अभियोजक जनरल ने मेलिटोपोल शहर के निर्वाचित मेयर इवान फेडोरोव को अगवा किए जाने की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को मेलिटोपोल शहर के मेयर को हथियारों के साथ आए कुछ लोगों ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उनकी जगह पर गैलिना डेनिलचेंको को नया मेयर बना दिया गया है। वहीं, यूक्रेन के अभियोजक जनरल ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कदम शहर के सांसदों द्वारा डेनिलचेंको की आपराधिक जांच के लिए रविवार को एक याचिका के बाद शुरू की गई है। जिसे उन्होंने ''मेलिटोपोल में सरकार स्थापित करना देशद्रोह का उच्चतम अपराध है''।

ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्रीय प्रशासन भंग

ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्रीय प्रशासन भंग

वहीं, ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्रीय प्रशासन की वेबसाइट के अनुसार, नगर परिषद ने डेनिलचेंको पर आरोप लगाया है, जो नगर परिषद के पूर्व सदस्य हैं, कि शहर की सरकार को भंग करने और अपनी शक्तियों को पीपुल्स डेप्युटीज कमेटी को ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, डेनिलचेंको ने खुद को स्थानीय नेता घोषित कर लिया है और और रविवार को एक टेलीविज़न एड्रेस में उन्होंने कहा कि "रूसी टीवी चैनल" शहर में प्रसारण शुरू कर देंगे, जहां पर अब रूस का कब्जा हो चुका है। शनिवार को मेयर बदलने के फैसले को लेकर कई सौ लोगों ने सिटी हॉल के बाहर प्रदर्शन किया और पुराने मेयर की आजादी के नारे लगाए। लगीं, मेलिटोपोल शहर से करीब 300 मील दूर रूस समर्थित अलगाववादियों के द्वारा नियंत्रित क्षेत्र लुहान्स्क के रूसी समर्थित क्षेत्रीय अभियोजक ने दावा किया कि, फेडोरोव को 'आतंकवादी अपराधों' के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+