सीजफायर की कोशिशों के बीच रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया कब्जा, यूक्रेन ने किया इनकार
मास्को, 28 फरवरी: रूसी सेना यूक्रेन में एक के बाद एक शहर को अपने कब्जे में ले रही है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने सोमवार को कहा, रूसी सेना ने दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के दो छोटे बेर्दयांस्क और एनेरहोदार शहरों और एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन मॉस्को के राजनयिक और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के चलते अन्य जगहों पर इसका कड़ा विरोध हुआ है। चार दिनों की लड़ाई के बाद रूसी के ऑपरेशन की रफ्तार कुछ धीमी हुआ है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के बर्दियांस्क और एनेरहोदर शहरों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। कोनाशेनकोव ने कहा, "रूसी सशस्त्र बलों ने बर्दियांस्क और एनरहोदर पर नियंत्रण कर लिया है। वहीं एक परमाणु संयंत्र पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि, यूक्रेन ने इस बात से इनकार किया है कि ज़ापोरिज्ज्या परमाणु संयंत्र रूसी नियंत्रण में है। वर्तमान में, सभी चार परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन के नियंत्रण में हैं और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
रूस का हमला पांचवें दिन भी जारी रहा, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना प्रमुख शहरी केंद्रों पर कब्जा नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी हमले ने उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाई है जितनी उम्मीद की जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी कीव और पूर्व के प्रमुख शहर खारकिव में धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक खुफिया अपडेट में कहा कि उत्तरी यूक्रेन के एक शहर चेर्निहाइव और उत्तरपूर्वी शहर खाारकिव के आसपास भारी लड़ाई जारी है। दोनों शहर यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है। यूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने अपने हमले को धीमा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications