अमेरिकी एयरक्राफ्ट को रूसी विमान ने आसमान में रोका, मचा हड़कंप
वाशिंगटन। जी-20 में भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की मीटिंग के बाद ओबामा ने यह बात स्वीकार की थी कि पुतिन की सोच उन्हें कभी-कभी आशंकित करती है। बुधवार को रूस ने ओबामा की आशंका को उस समय सच साबित कर दिया जब रूस के एडवांस्ड फाइटर जेट सुखोई-27 ने अमेरिका के सर्विलांस एयरक्राफ्ट को रोकने की कोशिश की।

आमने सामने आए सुखोई और पी-8
सात माह के अंदर यह दूसरा मौका जब रूस की ओर से ऐसी घटना हुई है जिसमें रशियन और अमेरिकी एयरक्राफ्ट आमने-सामने आ गए हैं।
ब्लैक सी के ऊपर सुखोई-27 यानी एसयू-27 सर्विलांस एयरक्राफ्ट, पी-8 को रोकने के मकसद से उसके 10 फीट तक करीब आ गया था। पेंटागन की मानें तो यह काफी खतरनाक था और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
रूस की सीमा में था अमेरिकी एयरक्राफ्ट
दूसरी ओर रूस ने इस घटना पर बयान दिया है कि पी-8 ने उसकी सीमा के पास से दो बार टेक ऑफ किया था। रूस का कहना है कि उसके फाइटर जेट ने हमेशा अंतराष्ट्रीय नियमों को ध्यान रखकर ही उड़ान भरी है।
रूस के रक्षा मंत्री की मानें तो पी-8 का ट्रांसपोंडर्स ऑन नहीं था इसकी वजह से अमेरिकी एयरक्राफ्ट की गतिविधियों पर शक हुआ था।
क्या हुआ था अप्रैल में
इस वर्ष अप्रैल में बॉल्टिक सी पर रूस और अमेरिका के फाइटर जेट्स टकराते बचे थे। उस वर्ष भी दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications