रूस के लिए सीरिया से बुरी खबर, दूतावास पर मिसाइल से हमला

दमिश्‍क। सीरिया में राष्‍ट्रपति बशर अल-असद के विद्रोहियों और आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमले कर रहे रूस के लिए एक बुरी खबर मंगलवार को आई है। राजधानी दमिश्‍क में स्थित रूस के दूतावास पर रॉकेट से हमले की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि दो मिसाइलों से रूस के दूतावास पर हमला किया गया है।

russia-embassy-attacked-in-syria

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों पर रूस के जरिए किए जा रहे हवाई हमले के लिए लोग अपना समर्थन जता रहे हैं। करीब 300 लोग लोग रूस के दूतावास के बाहर मौजूद हैं। वहां मौजूद पत्रकारों के अनुसार मिसाइल हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। रूस के लिए अपना समर्थन जता रहे लोगों ने हाथ में रूस के झंडे और रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन की फोटोग्राफ थी।

सिरियन ऑब्‍जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स की ओर से जानकारी दी गई है कि मिसाइलों को सीरिया के पश्चिमी हिस्‍से से फायर किया गया है जहां पर आईएसआईएस का प्रभुत्‍व है।

हालांकि इससे पहले भी रूस के दूतावास को हमलों में निशाना बनाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+