Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बढ़ती उम्र को मात देने के लिए ब्यूटी क्वीन ने करवाया ऑपरेशन, अब बंद नहीं होती आंखें, चेहरे का हुआ ये हाल

नई दिल्ली: मेडिकल साइंस अब काफी ज्यादा हाईटेक हो गया है। जिस वजह से अगर आपको अपने चेहरे का कोई हिस्सा नहीं पसंद, तो आप उसे प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपने हिसाब से बदलवा सकते हैं, लेकिन अगर इसे एक्सपर्ट्स से ना करवाया जाए तो ये आपका चेहरा भी बिगाड़ सकता है। कुछ इसी तरह की घटना रूसी ब्यूटी क्वीन के साथ भी हुई है।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में दिखाया था जलवा

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में दिखाया था जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 43 वर्षीय यूलिया तरासेविच दो साल पहले मिसेज रूस-इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में उपविजेता थीं। इसके बाद उन्होंने अपने चेहरे में बदलाव का मन बनाया। साथ ही प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया के लिए दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार के एक क्लिनिक में गईं, लेकिन आगे उनके साथ जो हुआ उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

डॉक्टरों ने ली मोटी फीस

डॉक्टरों ने ली मोटी फीस

यूलिया के घर वालों ने बताया कि डॉक्टरों को उन्होंने £3,000 का भुगतान किया था। भारत के हिसाब से ये कीमत 2.23 लाख होगी। सर्जरी के बाद उनका चेहरा बुरी तरह से सूज गया। जिसमें एक फेसलिफ्ट, एक ब्लेफेरोप्लास्टी (पलकों का कॉस्मेटिक सुधार) और मिनी-लिपोसक्शन शामिल था। यूलिया के मुताबिक उनका चेहरा बहुत सुंदर था, लेकिन वो उम्र बढ़ने की वजह से कुछ बारीकियों को ठीक करवाना चाहती थीं, ऑपरेशन के बाद सारा मामला उल्टा पड़ गया।

डॉक्टरों पर किया केस

डॉक्टरों पर किया केस

मॉडल के मुताबिक सर्जरी से उबरने के बावजूद वो अपने चेहरे के बड़े हिस्से को हिलाने और आंखें बंद करने में असमर्थ हैं। इसको ठीक करवाने के चक्कर में उनके 20 लाख से ज्यादा खर्च हो गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने पहले ऑपरेशन में शामिल दो डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि उनका दावा है कि ये दिक्कत एक दुर्लभ आनुवंशिक दोष के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी।

हंस नहीं सकतीं

हंस नहीं सकतीं

यूलिया ने एक रूसी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऑपरेशन के वक्त उनके गालों पर निशान पड़ गए थे। इसके अलावा उनकी आंखें भी अब बंद नहीं होती और ना ही वो मुस्कुरा पाती हैं। वो अपने होंठ भी ऊपर की ओर नहीं उठा सकतीं और उनके चेहरे का एक हिस्सा बिल्कुल भी काम नहीं करता। उन्होंने इस नुकसान से उबरने के लिए काफी पैसे खर्च किए लेकिन वो अब पहले जैसा लुक नहीं पाएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+