Russian Artist Dies: व्लादिमीर पुतिन का मजाक उड़ाने वाले रूसी पॉप स्टार डिमा नोवा की मौत, जानें पूरा मामला

Russian Artist Dima Nova: डिमा नोवा ने ‘एक्वा डिस्को’ गाना गाया था जिसे अक्सर मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता था हादसे के समय डिमा नोवा अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे।

Russian Artist Dima Nova

Image: Oneindia

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले 35 वर्षीय रूसी गायक डिमा नोवा की एक हादसे में मौत हो गई है। डिमा नोवा का असली नाम दिमित्री स्विरगुनोव था, वह पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक ग्रुप 'क्रीम सोडा' के फाउंडर थे। रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन के दौरान डिमा नोवा का एक गाना काफी फेमस हुआ था जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 बिलियन डॉलर वाली हवेली की आलोचना की थी।

बर्फ में गिरने हुई मौत

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक डिमा नोवा की मौत नदी पार करते समय बर्फ में गिरने से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, नोवा 19 मार्च को अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ जमी हुई वोल्गा नदी को पार कर रहे थे, उसी दौरान वे बर्फ में गिर गए। मौके से उसके दो दोस्तों को बर्फ के नीचे से बचा लिया गया, जबकि तीसरे की एंबुलेंस में मौत हो गई।

गाने में की पुतिन की आलोचना

डिमा नोवा रूसी भाषा में गाने गाते थे। डिमा नोवा ने 'एक्वा डिस्को' गाना गाया था। इस गाने में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की युद्ध शुरू करने को लेकर आलोचना की गई थी। इस गाने को अक्सर मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता था। ये गाना इतना लोकप्रिय हो गया था कि विरोध प्रदर्शन को 'एक्वा डिस्को पार्टी' कहा जाता था। असल में इसकी लोकप्रियता तब बढ़ गई थी जब 2021 में एक कॉमेडियन अलेक्जेंडर गुडकोव ने इस गाने के एक हिस्से का इस्तेमाल किया था। इस गाने में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की लग्जरी हवेली 'पुतिन पैलेस' का मजाक बनाया गया था।

पॉप ग्रुप 'क्रीम सोडा' ने पॉप सिंगर डिमा नोवा की मौत की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। क्रीम सोडा ग्रुप ने इंस्टा पर लिखा कि पिछली रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई थी। हमारे डिमा नोवा अपने दोस्तों के साथ वोल्गा में चल रहे थे और अचानक बर्फ के नीचे गिर गए। आपात स्थिति मंत्रालय अभी भी उनके भाई रोमा और दोस्त गोशा केसेलेव की तलाश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+