‘भारत और चीन के बीच सब ठीक चल रहा था, गलवान घाटी के बाद सब कुछ बदल गया’, रूसी राजदूत का बयान
यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष और भारत-चीन के बीज जारी सीमा विवाद के बीच रूस ने भारत और चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत और चीन के बीच संबंधों के बेहतर होने की उम्मीद जताई है।
डेनिस अलीपोव ने कहा कि हमारे बीच एक त्रिपक्षीय तंत्र है- रूस, भारत और चीन... यह 2020 से पहले काफी सक्रिय था। लेकिन गलवान घटना के बाद, भारत और चीन के बीच बातचीत बहुत जटिल हो गई।

डेनिस अलीपोव ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है और यह त्रिपक्षीय तंत्र फिर से ठीक होगा और इसे जारी रखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हमारी राय में, भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार के लिए आधार बनाने में बहुत मददगार है, देर-सबेर ऐसा अवश्य होगा।
आपको बता दें कि यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस की नजदीकी चीन से और बढ़ी है। यूक्रेन युद्ध के कारण रूस की निर्भरता चीन पर लगतार बढ़ रही है और इसे भारत के लिए खतरनाक माना जा रहा है।
बीते महीने भारत में रूस के उप राजदूत रोमन बाबुश्किन ने शनिवार को कहा कि रूस कभी भी भारत-चीन सीमा तनाव से फायदा नहीं उठाना चाहता।
उपराजदूत ने ये भी कहा था यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच एक भू-राजनीतिक मुद्दा है और रूस इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, हालांकि दोनों देशों से संबंध हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications