Ukraine war: यूक्रेन पर फिर बरसा रूस का कहर: 51 दिनों बाद कीव पर एयरस्ट्राइक, अब तक 26 की मौत
जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों ने यह दिखा दिया है कि रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है, दुश्मन को हथियारों से रोका जा सकता है, हमारे जवान भी ऐसा ही कर रहे हैं या फिर इसे प्रतिबंधों से रोका जा सकता है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग को एक बार फिर से तेज कर दिया है। शुक्रवार को रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की गई है। इसमें 5 बच्चों समेत 26 लोगों की मौत हो गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में लगभग दो दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के मध्य शहर उमान में एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हुई। जबकि 9 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा निप्रो शहर में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। यहां तीन लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यूक्रेन की राजधानी कीव, क्रेमेनचुक और पोल्टावा शहर में भी धमाके हुए हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की रिजर्व यूनिट्स को भी निशाना बनाया। रूस की ओर से किए गए ताजा हमलों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उमान में जिस अपार्टमेंट ब्लॉक पर हमला किया गया है वो 10 आवासीय भवनों में से एक था।
जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों ने दिखाया कि रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शैतानों को केवल हथियारों से रोका जा सकता है, और हमारे रक्षक ऐसा ही कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों को और प्रतिबंधों से रोका जा सकता है। उन्होंने रूस पर वैश्विक पाबंदियां को बढ़ाए जाने की मांग की। इस बीच कीव शहर के मिलिट्री प्रशासन ने कहा कि यह पिछले 51 दिनों में यह यूक्रेन की राजधानी पर हुआ पहला हमला है।
हालांकि राजधानी कीव में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यूक्रेनी अधिकारियों ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि 23 में से 21 मिसाइलें और दो हमलावर ड्रोन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराए गए।
Uman... The rubble is still being cleared. There are already 13 dead. Two of them are children that can’t be identified. The fate of their parents is unknown... The rescuers will work until they make sure that no one else is left under the rubble. We can defeat Russian terror… pic.twitter.com/j6jk8HZWkq
— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) April 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications