रूस: व्लादिमीर पुतिन की बड़ी जीत, चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

Recommended Video

    Vladimir Putin चौथी बार बनें Russia President, 76 % मिले Vote | वनइंडिया हिन्दी

    मास्को: रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने शानदार जीत दर्ज की है। व्लादिमीर पुतिन को 75 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। इस जीत के साथ पुतिन लगातार चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़े रहे उनके मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी महज 24 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें, रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन कोई भी उम्मीदवार पुतिन के लिए कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सका।

     विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

    विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

    जीत के बाद विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पुतिन ने ये चुनाव गड़बड़ी से जीते हैं। साथ ही विपक्ष ने जांच की मांग भी की है। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, देश के 11.1 करोड़ नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

     एग्जिट पोल ने कर दी थी भविष्यवाणी

    एग्जिट पोल ने कर दी थी भविष्यवाणी

    हालांकि, एग्जिट पोल ने पहले ही पुतिन की जीत की भविष्यवाणी कर दी गई थी। रूस के मी़डिया चैनल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई थी। एग्जिट पोल में दूसरे नंबर पर कम्यूनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 11.2 फीसदी वोट मिलते दिख रहे थे।

    ज्यादातर लोगों ने दिया पुतिन को वोट

    ज्यादातर लोगों ने दिया पुतिन को वोट

    रूस के नेता वीटीएसआईओएम ने कहा है कि वोट देने वाले 37 फीसदी से ज्यादा लोगों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने पुतिन को वोट दिया। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन के बाद की नाजुक स्थिति से देश को निकालने को लेकर उनकी सराहना की। कई मतदान केंद्रों पर त्यौहारों जैसा माहौल था।

    2000 में राष्ट्रपति बने थे पुतिन

    2000 में राष्ट्रपति बने थे पुतिन

    बता दें, व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। पुतिन लगातार 18 सालों ने रूस के राष्ट्रपति पद पर बैठे हैं। हालांकि, रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी श्खस दो बार से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता लेकिन पुतिन ने संविधान में संशोधन कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+