रूस के राष्‍ट्रपति और दोस्‍त व्‍लादीमिर पुतिन ने भी पीएम मोदी को दी 70वें जन्‍मदिन की बधाई

मॉस्‍को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्‍मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर देश-विदेश से उनके लिए बधाईयां आ रही हैं। रूस के राष्‍ट्रपति और पीएम मोदी के करीबी दोस्‍तों में एक व्‍लादीमिर पुतिन ने भी उन्‍हें बधाई दी है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में उनका जन्‍म हुआ था। भारत में स्थित रूस के दूतावास की तरफ से राष्‍ट्रपति पुतिन का बधाई संदेश जारी किया गया है।

putin-modi

अगले माह हो सकती है दोनों की मीटिंग

रूसी दूतावास की तरफ से पीएम मोदी के लिए पुतिन की तरफ से जो बधाई संदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया, 'मैं आपके साथ एक सृजनात्‍मक वार्तालाप की तरफ देख रहा हूं और द्विपक्षीय संबंध से जुड़े मुद्दों और अंतरराष्‍ट्रीय एजेंडे पर साथ काम करने के लिए तैयार हूं।' पुतिन का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब अगले माह मॉस्‍को में शंघाई-कोऑपरेशसन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) सम्‍मेलन होने वाला है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए मॉस्‍को जा सकते हैं। पुतिन के अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्‍मदिन की बधाई दी है।केपी ओली ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्‍मदिन के शुभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और खुशियों की कामना करता हूं। हम साथ में मिलकर हमारे दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।'

Recommended Video

    PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के शुन्य से शिखर तक का सफर | वनइंडिया हिंदी

    जर्मन चांसलर मर्केल ने नरेंद्र को दी बधाई

    जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी है। मर्केल ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजी है और उसमें उन्‍हें 'नरेंद्र' कहकर संबोधित किया है। जर्मन चांसलर ने पीएम मोदी के साथ पिछले वर्ष इंडो-जर्मन इंटर-गर्वनमेंटल कांसल्‍टेशंस के दौरान हुई मीटिंग को याद किया है। मर्केल ने लिखा है, 'मैं आपको भविष्‍य के शुभकामनाएं देती हूं, खास तौर पर इस असाधारण समय पर आपके लिए स्‍वास्‍थ्‍य, खुशी और संतृप्ति की कामना करती हूं।' पीएमओ ने अपने हैंडल पर इस मैसेज को शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा है, 'पिछले कुछ वर्षों में हमनें साथ में मिलकर भारत और जर्मनी के बीच रिश्‍तों को और मजबूत किया है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+