रूस के हमले के बाद यूक्रेन में कैसा है मंजर, ये वीडियो बता रहे हैं पूरी कहानी
कीव, 24 फरवरी: रूस और यूक्रेन बीच जारी तनाव अब जंग में बदल चुकी है। गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) खबर आई कि यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। अभी तक कई इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी के जरिए मिल रही जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए बताया कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है, जबकि रूस का कहना है कि यूक्रेन के एयरबेस, एयर डिफेंस को उन्होंने पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस बीच दुनिया के दिग्गज देशों ने रूस और यूक्रेन से शांति की अपील की है, जिसमें भारत भी शामिल है। ऐसे में रूस के हमले के बाद यूक्रेन में कैसा मंजर है, जिसकी पूरी कहानी आप वीडियो के जरिए देखिए....
यूक्रेन की तरफ बढ़ते रूसी आर्मी टैंक
रूस और यूक्रेन में शुरू हुई जंग के बाद सोशल मीडिया पर जंग की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रूसी आर्मी टैंकों का बेड़ा यूक्रेन की ओर तरप बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
यूक्रेन के संसद अध्यक्ष ने छोड़ी राजधानी
ऐसे ही एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के संसद अध्यक्ष स्टेफनचुक को अपने परिवार के साथ राजधानी कीव छोड़कर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में अब दो शहरों पर उनका कंट्रोल है।
हवाई हमले के बजने लगे सायरन
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूक्रेन के ल्वीव में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 7 लोग मारे गए और 9 घायल हुए हैं।
यूक्रेन के एयरपोर्ट का भयानक मंजर, देखिए
इस वीडियो यूक्रेन के चुहूयीव (Chuhuiv) के एयरपोर्ट की है, जहां हमले के बाद आग और धुआं का बड़ा गुब्बार छाया हुआ है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूर-दूर भयानक मंजर दिखाई दे रहा है। इधर, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है।
रूस का लाइव मिसाइल अटैक
इस वीडियो में आप रूस का लाइव मिसाइल अटैक देख सकते हैं। वीडियो पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में एक हवाई अड्डे से मिसाइल टकराने का है।
दहशत में कीव छोड़कर भाग रहे लोग
इधर, रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लोगों में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में डर रहमे लोग राजधानी कीव को छोड़कर भाग रहे हैं। वीडियो में देखिए हजारों की संख्या में वाहन कीव से निकल रहे हैं।
कीव इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला
रूस के हमले का यूक्रेन की तरफ से माकूल जवाब दिया जा रहा है। यूक्रेन प्रेसिडेंट ऑफिस ने बताया कि कीव इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम से कम 5 हवाई हमले हुए।
क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
यूक्रेन के कीव में रूस की तरफ से मिसाइल दागे जा रही है। एयर स्ट्राइक में रूसी सेना की ओर से क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें बरसाई गईं। इसी के साथ रूस ने यूक्रेन के जंग के बीच किसी भी देश को दखल ना देने की भी चेतावनी दी है।
कीव से जान बचाकर भाग रहे लोग
अब यूक्रेन पर रूस के हमले के लोगों को जान का डर सता रहा है। इस बीच राजधानी कीव में सड़कें लोगों से व्यस्त हैं, तेज रफ्तार गाड़ियां रोड पर दौड़ रही है, क्योंकि लोग कीव से जान बचाकर भाग रहे हैं।
यूक्रेन पर रूस ने मिसाइल दागी
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल दागी है। रूस की सेना बड़ी संख्या में यूक्रेन पर धावा बोल चुकी है, और लगातार यूक्रेन को नुकसान पहुंचा रहा है।
मारियुपोल रडार बेस तबाह
यह तस्वीर यूक्रेन के मारियुपोल रडार बेस की बताई जा रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वो पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इधर, जंग के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। यह जबरदस्त आक्रामकता का मामला है, जो सुबह 5 बजे शुरू हुआ। यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस युद्ध को जीतेगा।












Click it and Unblock the Notifications