Russia ukraine: 'यूक्रेन में जंग जारी', पुतिन के 'ईस्टर युद्धविराम' पर जेलेंस्की बोले- रूस अभी भी कर रहा हमला
Russia ukraine war: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (19 अप्रैल) को ईस्टर के खास मौके पर यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की थी। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि 'ईस्टर युद्धविराम' के ऐलान करने के बाद भी यूक्रेंन पर रूसी हमला जारी है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने भले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी है लेकिन कीव में अभी भी सायरन बज रहे हैं। अगर रूसी सेना हमला करना बंद कर देती है तो यूक्रेन भी इस युद्धविराम का पालन करेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन के साथ ईस्टर युद्धविराम रविवार को 22:00 BST (00:00 मास्को समय) तक लागू रहेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर "कोई संभावित उल्लंघन" होता है तो रूसी सेना को उसके अनुसार ही जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। पिछले तीन सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन जंग में यह युद्धविराम एक अहम पल था।

पुतिन ने कहा कि युद्ध विराम यह तय करने में मदद करेगा कि कीव शत्रुता के युद्ध विराम के बारे में कितना गंभीर है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से हुई थी। पुतिन ने कहा "हम मानते हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारी बात मानेगा।''
पुतिन की ओर से किए गए युद्धविराम की घोषणा ने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि ठीक इससे एक दिन पहले 18 अप्रैल को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया था कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए उसका धैर्य खत्म हो रहा है।
जेलेंस्की रूस के फैसले पर क्या कहा?
जेलेंस्की ने युद्धविराम प्रभावी होने के बाद इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर रूस की तरफ से लिए गए इस फैसले का हम दिल से स्वागत करते है। अगर ये युद्धविराम रविवार 20 अप्रैल तक सफल रहता है तो हम भी इसे आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखते हैं। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस की सेना की ओर से हमले किए जा रहे हैं।
इससे पहले शनिवार को रूस और यूक्रेन के कैदियों ने अदला-बदली की थी। दोनों देशों की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि 240 सैनिकों को वापस कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications