रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया जंग का ऐलान, कहा- जो भी यूक्रेन को बचाने आएगा वो भुगतेगा अंजाम

टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है।

मॉस्को/कीव, फरवरी 24: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है और इसके बाद अब भीषण युद्ध की आशंका जताई जा रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है।

putin announces military operation in Ukraine

Recommended Video

    Russia vs Ukraine: Biden-Putin आमने-सामने! रूसी सेना का मार्च, बाइडेन के ये निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    पुतिन ने की युद्ध की घोषणा

    टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। पुतिन ने कहा कि रक्तपात रोकने की जिम्मेदारी यूक्रेन की "शासन" की है। इसके साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी है, कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम ऐसे होंगे, जैसा "उन्होंने कभी नहीं देखा होगा।"

    रूसी राष्ट्रपति की धमकी

    रूसी राष्ट्रपति की धमकी

    रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, रूसी सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का "विसैन्यीकरण" सुनिश्चित करना है। पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन की सेना अपने हथियार डालकर वापस चली जाए। व्हाइट हाउस की ओर से पुतिन की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन पर एक और आक्रमण के लिए जवाबी कार्रवाई में रूसी अर्थव्यवस्था और पुतिन सहयोगियों पर भारी प्रतिबंध लगाने का बार-बार वादा किया है।

    यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिक

    यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिक

    कल रूसी संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में अलगाववादियों का समर्थन करने के लिए देश के बाहर सेना का उपयोग करने की इजाजत दी थी और महज 24 घंटे के अंदर ही सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल रहा है कि, यूक्रेन की तरफ रूसी सैनिक काफी तेजी के साथ कूच कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में मैक्सार द्वारा एकत्र की गई तस्वीरें दक्षिणी बेलारूस में और पश्चिमी रूस में यूक्रेनी सीमा के पास ली गई हैं, जिसमें यूक्रेन की सीमा से काफी नजदीक सटे इलाकों में कई साइटों को देखा गया है, जहां काफी संख्या में रूसी सैनिकों के साथ साथ अतिरिक्त रसद और सैन्य आपूर्ति की आवाजाही दिखाई दे रही हैं।

    कई क्षेत्रों में सेना की तैनाती

    कई क्षेत्रों में सेना की तैनाती

    सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल रहा है कि, नई गतिविधि में दक्षिणी बेलारूस में मोजियर के पास एक छोटे से हवाई क्षेत्र में 100 से अधिक वाहन और दर्जनों सैन्य तंबू लगाए गये हैं। ये हवाई क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से सिर्फ 40 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। वहीं, पश्चिमी रूस में पोचेप के पास भी अतिरिक्त सैन्य तैनाती के लिए एक बड़े क्षेत्र को साफ किया जा रहा है। जबकि, बेलगोरोद के पश्चिमी बाहरी इलाके में एक सैन्य गैरीसन में एक नया फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया है। यूक्रेन सीमा से 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर बेलगोरोड के दक्षिण-पश्चिम में ग्रामीण इलाकों में कई नए सैनिकों और उपकरणों को तैनात किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+