रूस ने तैयार की कोरोना की दूसरी वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान, जल्द कराएंगे रजिस्टर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए तमाम देश काम कर रहे हैं। इस रेस में रूस भी शामिल है। रूस की ओर से पहले ही कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया जा चुका है। लेकिन अब रूस ने कोरोना की एक और वैक्सीन बनाने का दावा किया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जल्द ही हम कोरोना की दूसरी वैक्सीन को भी रजिस्टर करेंगे। मंगलवार को नेशनल कंज्यूमर हेल्थ पर नजर रखने वाली एजेंसी की ओर बताया गया कि वेक्टर रिर्च सेंटर ने कोरोना की एक और वैक्सीन तैयार कर ली है, इसे एपिवैक कोरोना के नाम से 15 अक्टूबर को रजिस्टर कराया जाएगा।

Recommended Video

    Russia ने तैयारी कर ली Second Corona Vaccine !, October में कराएंगे रजिस्टर | वनइंडिया हिंदी
    पुतिन ने हेल्थ सेक्टर की तारीफ की

    पुतिन ने हेल्थ सेक्टर की तारीफ की

    इस वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि देश में महामारी से लड़ने की क्षमता है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम एक और कोरोना वैक्सीन रजिस्टर करने जा रहा है। महामारी के दौरान हम हर एक व्यक्ति की जान की कीमत को समझा, हेल्थ सेक्टर में जुटे लोगों की मेहनत देखी, समाज और देश के लिए हेल्थकेयर सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले कुछ महीनों में कोरोना से लडने के लिए इनकी क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि अगस्त माह में रूस ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था और रूस पहला ऐसा देश बन गया था जिसने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था।

    अमेरिका भी रेस में आगे

    अमेरिका भी रेस में आगे

    एक तरफ जहां रूस ने कोरोना की दूसरी वैक्सीन बनाने का दावा किया है तो दूसरी तरफ अमेरिका की कंपनी भी कोरोना वैक्सीन के आखिरी क्लीनिकल ट्रायल की स्टेज पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है। कंपनी का क्लिनिकल ट्रायल अंतिम चरण में है। इस कंपनी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के कैंडिडेट वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं।

    लोगों से अपील

    लोगों से अपील

    व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने घोषणा की है कि वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में उनका कैंडिडेट अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रंप ने अमेरिकियों ने अनुरोध किया कि वो कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लिए आगे आएं। वैक्सीन परीक्षणों के लिए खुद को पंजीकृत करांए और वैक्सीन ट्रायल में वॉलेंटियर्स की भूमिका निभाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+