फ्रांस की धमकी के बाद रूस ने किया विनाशक परमाणु मिसाइल का टेस्ट, यूरोप का नामोनिशान मिटा सकते हैं पुतिन!
Russia Nuclear Missile Test: रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यार्स इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल का कामयाब परीक्षण किया है और इस खबर ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है।
डर इस बात को लेकर है, कि यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में पहुंच गया है और 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा जीतकर भी रूस अभी तक यूक्रेन पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर पाया है, जबकि पश्चिमी देशों की तरफ से यूक्रेन को हथियार सप्लाई को लेकर नये समझौते किए जा रहे हैं।

पुतिन ने परमाणु मिसाइल का किया टेस्ट
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने परमाणु मिसाइल के टेस्ट की पुष्टि की है और कहा है, कि परमाणु बम को ले जाने वाले यार्स इंटरकॉन्टिनेंटस मिसाइल का परीक्षण कामयाब रहा है। TASS की तरफ से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें दावा किया गया है, कि 50 हजार किलो और करीब 75 फीट लंबी इस मिसाइल को एक मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपण किया गया है।
सबसे दिलचस्प बात ये है, कि मिसाइल लॉन्च करने से ठीक एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने करीब ढाई घंटे का एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने परमाणु हमला करने की धमकी दी थी।
पुतिन की धमकी तब आई थी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन युद्ध में नाटो की सेना भेजने की बात कही थी, जिससे पुतिन गुस्से में भर गये थे। हालांकि, बाद में नाटो की तरफ से कहा गया, कि उसका यूक्रेन युद्ध में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। जबकि, पुतिन ने डराने वाले संबोधन में साफ शब्दों में चेतावनी दी थी, कि अगर नाटो इस युद्ध में शामिल होता है, तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा, जिससे दूसरे विश्वयुद्ध से भी खतरनाक परिणाम होंगे।

कितनी विनाशक है यार्स मिसाइल?
1- RS-24 (यार्स) मिसाइल की लंबाई 23 मीटर है और ये अपने साथ कई अलग अलग multiple independently targetable re-entry vehicles (MIRVs) ले जा सकती है। यानि, एक मिसाइल से कई निशानों पर हमले किए जा सकते हैं।
2- MIRVs की वजह से यार्स मिसाइल को एक ही बार में कई परमाणु हथियार, कई ठिकानों पर गिराने में मदद मिलती है, जिसका मकसद अलग अलग हो सकता है। यानि, एक बार में कई ठिकानों पर अलग अलग तरह के परमाणु हथियार गिराए जा सकते हैं।
3- यार्स मिसाइस, रूस के ही टोपोल-एम-मिसाइल का मोडीफाइड वर्जन है।
4- रूस ने साल 2009 में यार्स इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती शुरू कर दी थी
5- पिछले साल दिसंबर में, रूसी रॉकेट फोर्स ने मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में कलुगा क्षेत्र में कोज़ेलस्क बेस पर एक नए यार्स आईसीबीएम को एक साइलो में लोड किया है।
6- रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है और उसके पास करीब 5,889 अलग अलग तरह के परमाणु हथियार हैं, जो इसे सबसे खतरनाक परमाणु शक्ति बनाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पास करीब 5,244 परमाणु हथियार हैं और वो दूसरे नंबर पर है।
7- यार्स मिसाइल के जरिए 32 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किसी निशाने पर हमला किया जा सकता है और इससे एक बार में 500 किलोटन परमाणु हथियार को गिराया जा सकता है, यानि दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका ने हिरोशिमा पर जो परमाणु बम गिराया था, उससे 30 गुना ज्यादा परमाणु बम इस मिसाइल से गिराया जा सकता है। यानि, किस स्तर की तबाही मच सकती है, ये समझा जा सकता है।
8- इसके अलावा, यार्स मिसाइलों को परमाणु साइलो, न्यूक्लियर ट्रकों और न्यूक्लियर ट्रेनों से लॉन्च किया जा सकता है।
9- ऐसी संभावना है, कि रूस के पास करीब 150 से ज्यादा यार्स मिसाइलों का जखीरा है।
10- रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका, इन दोनों देशों के पास दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं और दोनों देशों ने करीब करीब 1,670 रणनीतिक परमाणु हथियार तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications