रूस ने रद्द किया परमाणु हथियार समझौता, बाइडेन बोले- ये बड़ी गलती है
जिस तरह से रूस ने परमाणु हथियारों के समझौते को रद्द करने का फैसला लिया है उसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे बड़ी गलती बताया है। बाइडेन नाटो के नेताओं से पोलैंड में मुलाकात कर रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को कम करने के समझौते से बाहर होकर बड़ी गलती की है। उन्होंने जिस तरह से इस समझौते से बाहर होने का फैसला लिया है वह सही नहीं है। बता दें कि 2015 में बुचरेस्ट नाइन ग्रुप का गठन किया गया था, जिसमे बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया शामिल हैं। बुचरेस्ट की बैठक में शामिल होने के बाद जब बाइडेन से पूछा गया कि पुतिन के फैसले पर आपको क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि यह बड़ी गलती है।
बता दें कि बाइडेन नाटो के नेताओं से पोलैंड में मुलाकात कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरे हो रहे हैं, इस बीच बाइडेन तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हं। मॉस्को में पुतिन ने चीन के शीर्ष डिप्लोमैट वैंग यी से मुलाकात की थी। वैंग ने रूस के विदेश मंत्री सर्जेव लावरोव से भी मुलाकात की। पुतिन ने कहा कि वह न्यू स्टार्ट में हिस्सेदारी से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए पश्चिम को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस की स्टेट न्यूज एजेंसी टीएएसएस के अनुसार संसद के ऊपरी सदन ने एकमत होकर न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी को रद्द करने फैसला लिया है। इससे पहले इस बिल को निचले सदन में पास किया गया था। मंगलवार को पुतिन ने ऐलान किया था कि वह इस समझौते को रद्द कर रहे हैं। पुतिन के इस भाषण के बाद रूस के विदेश मंत्री ने कहा था कि इस फैसले को बदला जा सकता है बशर्ते अमेरिका राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाए।












Click it and Unblock the Notifications