रूस ने यूक्रेन पर फिर दागी मिसाइल, भीड़भाड़ वाले इलाके को बनाया निशाना, 4 की मौत

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को रूसी मिसाइलों ने ईस्टर्न यूक्रेन के क्रेमटोर्स्क में स्थित बिल्डिंग को निशाना बनाया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमे एक बच्चा भी शामिल है।

डोनेस्क क्षेत्र के मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन चीफ पावलो किरिलेंको ने बताया कि यह हमला मंगलवार को शाम तकरीबन 7.30 बजे हुआ है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं। यह सिटी सेंटर है, यह लोगों के इकट्ठा होने की जगह है, जहां भीड़ रहती है।

Russia-Ukraine War

रिपोर्ट के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में यह दूसरा मिसाइल हमला है। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लीमेंको ने बताया कि रूस जानबूझकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना रहा है। हमले के तुरंत बाद मौके पर घायलों की मदद के लिए आपात सेवाएं पहुंच गईं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले साल 24 फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। अभी तक यह युद्ध जारी है और इस युद्ध में कई लोगों की जान जा चुकी है, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+