वर्ष 1924 से रूस ने संभालकर रखी है अपने एक नेता की लाश

मॉस्‍को। रूस की सरकार ने पहली बार उस रकम का खुलासा किया है जो हर वर्ष उसके पहले कम्‍यूनिस्‍ट लीडर ब्‍लादीमिर लेनिन के मृत शरीर को संरक्षित करने में खर्च की जाती है। रूस की सरकार की ओर से कहा गया है कि इस वर्ष रूस इस काम में करीब दो लाख डॉलर खर्च करेगी।

dead-body-of-vladimir-lenin

रूस की प्रॉक्‍योरमेंट एजेंसी ने अपने वेबसाइट पर जो जानकारी दी है, उसमें कहा गया है कि लेनिन की डेड बॉडी को इस खर्च पर जिंदा शरीर की स्थिति में रखने में मदद मिलेगी। लेनिन का शव पहली बार मॉस्‍को के रेड स्‍क्‍वॉयर पर रखा गया था।

रूस की बायोमेडिकल टेक्‍नोलॉजी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की ओर से वर्ष 1924 से ही इस डेडबॉडी की देखभाल में पैसे खर्च किए जा रहे हैं। लेनिन की मौत 21 जनवरी 1924 को हो गई थी।

90 के दशक में जब सोवियत संघ टूट गया तो लेनिन के शव को दफनाने की मांग भी तेज हो गई। रूस में कुछ लोग इस खर्च से खासे नाराज हैं और उनका मानना है कि एक ममी की देखभाल में भी इससे कम खर्च लगता है।

पिछले दिनों रूस में एक ऑनलाइन पोल हुआ था और इस पोल में 62 प्रतिशत लोगों ने लेनिन की डेडबॉडी को दफनाने के लिए अपनी रजामंदी जाहिर की थी। लेकिन रूस की सरकार हर बार इस बात से इंकार कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+