Russia Attack in Ukraine: यूक्रेन में रूसी मिसाइल से हमला, 7 की मौत, 129 घायल

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी जारी है। शनिवार को यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर में पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

Russia Attack in Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी जारी है। शनिवार को यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्निहाइव पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ, जब लोग धार्मिक अवकाश मनाने के लिए चर्च जा रहे थे। उसी वक्त मिसाइल से हमला हुआ।

उधर, यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूसी मिसाइल के हमले में एक 6 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की जान चली गई। वहीं, 129 अन्य घायल हुए हैं। आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूसी हमले में घायल हुए लोगों में से 15 बच्चे और 15 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। रूस के हमलों की हम करते हैं निंदा...

Russia Attack in Ukraine

यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी समन्वयक डेनिस ब्राउन ने कहा कि सुबह के समय एक बड़े शहर के मुख्य चौराहे पर हमला करना जघन्य अपराध है। मैं यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों पर रूसी हमलों के इस बार-बार के पैटर्न की निंदा करती हूं। नागरिकों या नागरिक वस्तुओं के खिलाफ निर्देशित हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सख्ती से प्रतिबंधित हैं।

संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह हमले से "स्तब्ध" थीं। उन्होंने लिखा कि थिएटर आंशिक रूप से नष्ट हो गया और अन्य सांस्कृतिक और शैक्षिक परिसर क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं। आंतरिक मंत्री इगोर क्लिमेंको ने कहा कि मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। 129 घायल हो हैं। जिनमें 15 बच्चे और 15 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
चेर्निहाइव के कार्यवाहक मेयर ऑलेक्जेडर लोमाको ने कहा कि मरने वालों में छह साल की एक बच्ची भी शामिल है।

खून से लथपथ अस्पताल के बिस्तर
अस्पताल के बिस्तर खून से लथपथ थे। स्थानीय निवासी डायना कजाकोवा ने कहा कि वह एक दुकान के अंदर थी, जब सायरन बजने के कुछ ही मिनटों बाद अलर्ट जारी किया गया। सड़क पर लोग रो रहे थे, चिल्ला रहे थे। डरावना मंजर था। चेर्निहाइव में 24 वर्षीय बारटेंडर इरीना ने बताया कि वहां धुआं था, चीखें थीं, लोग भाग रहे थे, रो रहे थे, कराह रहे थे। हम छुपने के लिए भागे।

रूस ने यूक्रेन को दिया 'दर्द'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमला एक चौराहे पर हुआ था, जहां एक "पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय, एक थिएटर" था। स्वीडन पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि एक सामान्य शनिवार, जिसे रूस ने दर्द और नुकसान के दिन में बदल दिया। जेलेंस्की प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ बातचीत के लिए और "यूक्रेन में सीवी90 लड़ाकू वाहनों के संयुक्त उत्पादन" पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए स्वीडन में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+