अब ईरान से सीरिया में आईएसआईएस पर रूस बरसाएगा बम

मॉस्‍को। रूस ने आईएसआईएस के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अब ईरान में अपने फाइटर जेट्स डेप्‍लॉय कर दिए हैं। रूस अब ईरान के रास्‍ते सीरिया में मौजूद आईएसआईएस के साथ ही दूसरे आतंकी संगठनों को निशाना बनाएगा।

russia-syria-iran-isis-attack.jpg

रूस की डिफेंस मिनिस्‍ट्री की ओर से इसकी जानकारी दी गई है और इस सीरिया में जारी सिविल वॉर में अब तक का सबसे बड़ा डेवलपमेंट करार दिया जा रहा है।

यह सबसे अहम घटना इसलिए भी है क्‍योंकि रूस ने अब तक आतंकियों पर हमले के लिए दूसरे देशों की जमीन का प्रयोग नहीं किया है। रूस, सीरियन प्रेसीडेंट बशर अल असद की सरकार को मदद देने के मकसद से सीरिया में हवाई हमले जारी रखे है।

वहीं रूस की ओर से इस बात के ऐलान के साथ ही अब यह भी साफ हो गया है कि रूस और ईरान आतंकियों के खिलाफ एक साझा कार्यक्रम चला रहे हैं।

रूस और अमेरिका सीरिया पर एक समझौते को अंतिम रूप देने के एकदम करीब पहुंच चुके हैं। रूस की डिफेंस मिनिस्‍ट्री की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक लांग रेंजर बॉम्‍बर टीयू-22एम3 सीरिया की एक अज्ञात जगह पर हमले के बाद गुजरता हुआ नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+