पुतिन से मिले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन, तख्तापलट की कोशिश के 5 दिन बाद ही हुई थी दोनों की मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन से मुलाकात की। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि दोनों के बीच ये मुलाकात वैगनर चीफ के बगावत के ठीक 5 दिन बाद हुई थी।

AP के रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि 29 जून को तीन घंटे की बैठक हुई और इसमें प्रिगोजिन के तरफ से स्थापित सैन्य कंपनी के कमांडर भी शामिल थे।

Putin met Yevgeny Prigozhin

आपको बता दें कि बीते महीने 23-24 जून को वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत का एलान किया था। हालांकि, बेलारूस की मदद से दोनों के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद से दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस बैठक के दौरान पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर वैगनर के कामों और 24 जून की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि बैठक में शामिल होने वालों में वैगनर यूनिट के कमांडर भी शामिल थे।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने 29 जून को हुई इस तीन घंटे की बैठक में 35 लोगों को आमंत्रित किया था।क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने कमांडरों के स्पष्टीकरण भी सुने और उन्हें आगे रोजगार और युद्ध में आगे भाग लेने के लिए पेशकश रखी।

इस बैठक के दौरान वैगनर ग्रुप के कमांडरों ने पुतिन के सामने अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने रेखांकित किया कि वे राज्य के प्रमुख और कमांडर-इन-चीफ के कट्टर समर्थक और सैनिक हैं। वे अपनी मातृभूमि के लिए लड़ना जारी रखने के लिए तैयार हैं।

बैठक के दौरान प्रिगोजिन ने कहा है कि उनके विद्रोह का उद्देश्य सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था, बल्कि सेना और रक्षा प्रमुखों को "न्याय के कठघरे में लाना" था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+