रूस ने कहा हमनें नहीं बुलाया पीएम इमरान खान को, पाकिस्तान मीडिया फैला रहा झूठी खबरें
मॉस्को। रूस ने भारत को संदेश भेजकर साफ कर दिया है कि उसकी तरफ से ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कोई भी न्यौता नहीं भेजा गया है। रूस ने यह भी कहा है कि सितंबर में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ गेस्ट होंगे। मंगलवार को पाकिस्तान की मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि रूस के व्लादिवोस्तोक में होने वाले ईईएफ में इमरान खान बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर हिस्सा लेंगे। पाक मीडिया ने तो यहां तक कह डाला था कि ईईएफ के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की इच्छा पर पीएम मोदी और इमरान की मुलाकात भी हो सकती है।

पाकिस्तान मीडिया की खबरें निराधार
राजनयिक सूत्रों की ओर से बताया गया है रूस की सरकार की ओर से पाकिस्तान की मीडिया में आ रही खबरों को पूरी तरह से निराधार करार दिया गया है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, 'हमारा ध्यान साउथ एशिया की मीडिया में चल रही उन खबरों पर गया है जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को व्लादिवोस्तोक में चार से छह सितंबर के बीच आयोजित होने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फारेम के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर इनवाइट किया गया है। हम इस मामले में कुछ स्पष्टीकरण देना चाहेंगे।'

पीएम मोदी होंगे चीफ गेस्ट
बयान में आगे कहा गया है, 'कार्यक्रम के लिए हमें उम्मीद है मंगोलिया के राष्ट्रपति एच बट्टाउल्गा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी, मलेशिया के पीएम एम मोहम्मद और जापान के पीएम शिंजो आबे प्रिमोरे में पहुंचेंगे।'पाकिस्तान के विदेश विभाग की ओर से शनिवार को मीडिया को कहा गया था कि इमरान खान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के इनविटेशन के बाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। मीडिया ने तो यहां तक दावा किया था कि इमरान को यह इनवाइट किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट के दौरान दिया गया था।

पुतिन ने भी नहीं किया इमरान का जिक्र
दूसरी तरफ न तो पुतिन और न ही ईईएफ के ऑर्गनाइजर्श की ओर से पिछले दिनों पाकिस्तान के पीएम इमरान के बारे में किसी तरह की कोई टिप्पणी की गई थी। पिछले हफ्ते क्रेमलिन में ईईएफ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे को 5वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए इनवाइट किया गया है जो चार से छह सितंबर तक आयोजित होगी।' इस कार्यक्रम के लिए सोमवार को पुतिन के सलाहकार एंटोन कोबयाकोव और मॉस्को में भारत के राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने मुलाकात भी की थी।

क्या कहा था पाक मीडिया ने
पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने विदेश विभाग के हवाले से लिखा था कि ईईएफ के दौरान पीएम मोदी और इमरान खान की मीटिंग पर पाक विचार कर रहा है। अखबार के मुताबिक रूस भी चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गलतफहमियां दूर हों और संबंध बेहतर हो सकें। विदेश विभाग ने आगे कहा था कि पाक तो भारत के साथ वार्ता का पक्षधर है लेकिन फैसला भारत को करना है कि वह कब बातचीत करना चाहता है।
-
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications