रूस का दावा, यूक्रेन के 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को किया नष्ट, 11 एयरफील्ड तबाह
मॉस्को, 24 फरवरी: रूस द्वारा किए गए हवाई हमलों में यूक्रेन काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन में 11 हवाई पट्टियों समेत 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस द्वारा किए गए हमलों में अभी तक कई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है। लोगों तेजी से देश छोड़कर पड़ोसी देशों में जा रहे हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों में 74 यूक्रेनी मिलिट्री ग्राउंड फैसिलिटी तबाह हो गई है। इसके साथ-साथ रूस ने यूक्रेन के एक सैन्य हेलीकॉप्टर और चार ड्रोन को भी मार गिराया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि नष्ट किए फैसिलिटी में 11 एयरफिल्ड, तीन कमांड पोस्ट और एस-300 के 18 रडार स्टेशन व बुक-एम1 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एक सैन्य हेलीकॉप्टर और चार ड्रोन को भी मार गिराया गया है। कोनाशेनकोव ने कहा कि अलगाववादी बलों का रूसी सेना का समर्थन मिला है और एक अक्रामक हमला जारी है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सैनिकों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करने का आदेश दिया है। बता दें कि, रूस की ओर से किए गए हमले में यूक्रेन के सैनिकों और नागरिकों सहित कम से कम 68 लोग मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications