Russian jet crashes: रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 75 लोगों की मौत, क्या यूक्रेनी सेना ने बनाया निशाना?
Russian military plane Crash: रूस ने बुधवार को कहा है, कि 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा एक आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेन की सीमा से लगे पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है।
आरआईए-नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, "विमान में 65 पकड़े गए यूक्रेनी सेना के सैनिक थे, जिन्हें एक्सचेंज के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उनके अलावा, विमान में छह चालक दल के सदस्य और तीन एस्कॉर्ट भी शामिल थे।"

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पकड़े गए 65 यूक्रेनी सैनिक कैदी की अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र की ओर जा रहे विमान में सवार थे। रिया नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने कहा कि विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित अन्य नौ लोग सवार थे।
न्यूज एजेंसी ने कहा है, कि "करीब 11.00 बजे (मॉस्को समय पर) बेलगोरोड क्षेत्र में एक निर्धारित उड़ान के दौरान एक आईएल-76 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि विमान में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 65 पकड़े गए सैन्यकर्मी थे, जिन्हें एक्सचेंज के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया गया था, विमान के छह चालक दल के सदस्य और तीन अन्य व्यक्ति थे।
रूसी सैन्य अंतरिक्ष बलों का एक आयोग आपदा के कारणों की जांच के लिए आपातकाल स्थल के लिए रवाना हुआ।
बेलगोरोड के गवर्नर वाएशेलव ग्लाडकोव ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा की हादसे की वजह की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सैन्य विमान की दुर्घटना क्षेत्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्व में कोरोचान्स्की जिले में हुई। उन्होंने कहा, कि "एक जांच टीम और आपातकालीन सेवाएं साइट पर काम कर रही हैं।" ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, मैंने अपना कामकाजी कार्यक्रम बदल दिया है और मौके की तरफ निकल रहा हूं।"
ग्लैडकोव ने कहा कि विमान एक आवासीय क्षेत्र के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद प्रतिक्रिया में कुछ यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया था कि आईएल-76 को यूक्रेनी बलों ने मार गिराया होगा, लेकिन बाद में उन रिपोर्टों को हटा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications