तलाक के दो वर्ष बाद पुतिन ने कहा, Yes I am in Love
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति 60 वर्षीय ब्लादीमिर पुतिन नि:संदेह दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और वह पूरी दुनिया में युवाओं के बीच एक अलग ही आदर्श के तौर पर मशहूर हैं। ऐसे ऐसा आदर्श जिसे कुछ भी करने और कहने में किसी का डर नहीं रहता और जो हर बात अपने डंके की चोट पर कहता है।

दुनिया के सामने मानी रिलेशनशिप की बातअब पुतिन ने पूरी दुनिया के सामने इस बात का बेझिझक ऐलान कर डाला है कि वह इस समय प्यार में गिरफ्तार हैं और रिलेशनशिप में हैं। हालांकि पुतिन ने अभी उस शख्स के नाम को खुलासा नहीं किया है, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी के हसीन सपने संजो रहे हैं। पुतिन का नाम दो वर्षों से रूस के जिमनास्ट एलिना कबाऐवा के साथ जोड़ा जा रहा है।
पुतिन की जिंदगी में लौटा प्यार
पुतिन को करीब दो वर्ष पहले अपनी पत्नी ल्यूडमिला के साथ तलाक हुआ है और वह तब से ही बैचलर जिंदगी जी रहे हैं। 30 वर्षों के बाद अपनी शादी खत्म करने वाले पुतिन हमेशा ही अपनी प्राइवेट लाइफ को छिपाकर रखने में माहिर माने जाते हैं।
उनकी निजी जिंदगी के बारे में रूस में भी कोई ज्यादा नहीं जानते हैं। पुतिन ने अपने रिलेशनशिप की बात को गुरुवार को उस समय सबके सामने लाकर रख दिया जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनके पास 'अपोजिट सेक्स' के लिए टाइम है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं आपको बताता हूं कि हां मैं 'अपोजिट सेक्स' को पूरा समय दे रहा हूं। '
पुतिन ने एक समारोह में मीडिया को जवाब दिया कि यूरोप से आए उनके एक दोस्त ने उनसे सवाल किया, 'पिछले एक साल में क्या हुआ है? क्या तुम्हारी जिंदगी में प्यार वापस आ गया है?'
इस पर पुतिन ने अपने दोस्त को जवाब दिया कि हां मैं किसी से प्यार करता हूं और बदले में वह भी मुझे प्यार करती हैं। वहीं जब एलिना से इस बारे में सवाल किए गए तो वह नाराज हो गईं और उन्होंने मीडिया को अपनी हद में रहने की सलाह तक दे डाली है।
रूस के मोस्ट एलीजिबल बैचलर
पुतिन की मानें तो वह और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला आज भी अच्छे दोस्त हैं। पुतिन को रूस का मोस्ट एलीजिबल बैचलर माना जाता है। पुतिन की छवि दुनिया में एक ताकतवर नेता की है। वह एक ऐसे देश का नेतृत्व कर चुके हैं जो पूरी तरह से खुद पर सक्षम है।
पिछले कुछ वर्षों के दौरान पुतिन दुनिया में युवाओं के नए आदर्श के तौर पर उभरे हैं। जब वह पिछले दिनों जी20 समिट को बीच में छोड़कर चले आए तो भारत के साथ ही एशिया के युवाओं के बड़े वर्ग ने पुतिन को सराहा था।












Click it and Unblock the Notifications