रूस के नर्सिग होम में लगी प्रचंड आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत
रिपोर्ट में कहा गया है, कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और इस बात की भी जानकारी नहीं है, कि नर्सिंग होम में कितने लोग मौजूद थे।

Russia Nursing Home Fire: रूस के आपात मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि, साइबेरियाई शहर केमेरोवो के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी मॉस्को से 3 हजार किलोमीटर पूर्व केमेरोव शहर में ये नर्सिंग होम है।
भीषण आग से सनसनी
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है, वो एक प्राइवेट नर्सिंग होम है और अभी तक पता नहीं चल पाया है, कि इमारत के अंदर कितने लोग थे और कितने लोगों को बचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, ये इमारत लकड़ी की थी और दो मंजिल इमारत में अल सुबह भीषण आग लग गई, जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि चूल्हे से निकली आग की वजह से इमारत में आग लग गई।











Click it and Unblock the Notifications