यूक्रेन पर सबसे बड़ा 'अटैक', दागी 75 मिसाइलें! जेलेंस्की बोले, 'हमें धरती से मिटाना चाहता है रूस'

आज जो यूक्रेन पर हमला हुआ है वह जून के बाद राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। हमले में भारी नुकसान होने की खबर है।

रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को बम धमाके में उड़ाए जाने के बाद यूक्रेन में बड़े पैमाने पर मिसाइलों (Russia Missile Strike) से हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने आरोप लगाया कि मास्को यूक्रेन की जनता को धरती से मिटा देने के प्रयासों में जुटी हुई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूरे यूक्रेन में कई विस्फोट हुए हैं।

75 मिसाइल दागी रूस ने, दहल उठा कीव

75 मिसाइल दागी रूस ने, दहल उठा कीव

वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के कई मिसाइलों को धवस्त कर दिया है। इसी विषय पर जानकारी देते हुए यूक्रेन के टॉप जनरल ने कहा कि उनकी सेना ने कम से कम 41 मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर आज 75 मिसाइलों से हमला किया।

रूस ने कई जगहों पर हमले किए, पांच मरे

रूस ने कई जगहों पर हमले किए, पांच मरे

सीएनएन का कहना है कि कीव पर हुए रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। इस दौरान खारकीव, ल्वीव, मायकोलाइव और निप्रॉपेट्रोस शहरों पर मिसाइल और रॉकेट से हमले किए गए। वहीं, स्थानीय मीडिया ने बी जाइटॉमिर, खमेलनित्सकी, निप्रो और टेरनोपिल में रूसी हमले होने की सूचना दी।

कई लोग हमले में मारे गए

कई लोग हमले में मारे गए

वहीं, कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार रोस्तस्लाव स्मिरनोव के हवाले से कहा कि सेंट्रल कीव पर हुए रूस हमलों में करीब आठ लोग मारे गए हैं जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में सुबह कई धमाके हुए। इस जबरदस्त हमले में कई कार जलकर खाक हो गए।

कीव पर जून के बाद सबसे बड़ा रूसी हमला

कीव पर जून के बाद सबसे बड़ा रूसी हमला

आज जो यूक्रेन पर हमला हुआ है वह जून के बाद राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में कीव शहर की एक सड़क पर कई वाहन जलकर खाक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुल को सुरक्षा पर जोर

पुल को सुरक्षा पर जोर

क्रीमिया और रूस को जोड़ने वाले ब्रिज पर हुए धमाके के तुरंत बाद क्रेमिलन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वे क्रीमिया पुल के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने इस दौरान प्रायद्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले ऊर्जा पुल और गैस पाइपलाइन को सुरक्षित करने का भी आह्वान किया।

(Photo Credit :Twitter & PTI)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+