Crimea Bridge Blast: यूक्रेन में इस शख्स ने बनाया था क्रीमिया धमाके का प्लान, गिरफ्तार 8 लोगों ने किया खुलासा

रूस ने क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट मामले में जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें से 5 रूसी नागरिक हैं जबकि अन्य यूक्रेनी और आर्मेनिया से संबंध रखते हैं।

Crimea Bridge blast: रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रूसी एजेंसी का दावा है कि इस हमले का प्लान यूक्रेन(Ukraine) के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया विभाग के मुखिया किरिल बुदानोव ने बनाया था। सीएनएन ने रूस की सरकारी एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रूस ने क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट मामले में जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें से 5 रूसी नागरिक हैं जबकि अन्य यूक्रेनी और आर्मेनिया से संबंध रखते हैं। इन लोगों ने खुफिया एजेंसी को हमले का पूरा प्लान बताया है।

Photo- PTI

अगस्त में ही बन गया था धमाके का प्लान

अगस्त में ही बन गया था धमाके का प्लान

गिरफ्तार आरोपियों ने एजेंसी को पूछताछ के दौरान बताया है कि क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 22 कंस्ट्रक्शन पैलेट में पॉलीथिन से लपेट कर एक ट्रक में छुपाकर रखा गया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि विस्फोटक उपकरण अगस्त की शुरुआत में बुल्गारिया, जॉर्जिया और आर्मेनिया सहित यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से भेजे गए थे । 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच इस कार्गो विस्फोटक को, आर्मीनिया के यरवन टर्मिनल पर पहुंचाया गया। इस पूरे हमले की साजिश अगस्त महीने में ही रच दी गई थी।

ऐसे दिया क्रीमिया पुल धमाके को अंजाम

ऐसे दिया क्रीमिया पुल धमाके को अंजाम

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के मुताबिक 4 अक्टूबर को एक जॉर्जिया रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक पर लादकर इस विस्फोटक को 6 अक्टूबर को रूस के अर्मावीर शहर पहुंचाया गया था। इसके एक दिन बाद यानी अक्टूबर 7 को सोलोमको नाम के एक यूक्रेनी नागरिक ने 5 रूसी नागरिकों की मदद से इस विस्फोटक कार्गो के दस्तावेज बदले जिसके बाद विस्फोटकों को रूसी नागरिक मिखिर युसुबोव के ट्रक में शिफ्ट किया गया। आठ अक्टूबर को यह ट्रक सिम्फोरोपोल से रवाना हुआ और क्रीमिया पुल पर सुबह पहुंचा। जहां सुबह बजे धमाके को अंजाम दिया गया। यूक्रेन की ओर से रचे इस हमले में 22.7 टन के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

राष्ट्रपति पुतिन ने खुद ट्रक चलाकर किया था उद्घाटन

राष्ट्रपति पुतिन ने खुद ट्रक चलाकर किया था उद्घाटन

बता दें कि 8 अक्टूबर को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे क्रीमिया ब्रिज को धमाके से उड़ा दिया गया था। धमाके के बाद क्रीमिया की ओर जा रही ट्रेन के सांत ईंधन टैंकों में आग लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा पुल के दो हिस्से भी आंशिक रूप से ढह गए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2016 में इस ब्रिज को बनाने का आदेश दिया था। साल 2018 में पहली बार क्रीमियन ब्रिज को खोला था। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने खुद ट्रक चलाकर इस पुल का उद्घाटन किया था।

रूस की 'धमनी' कहलाता है क्रीमिया ब्रिज

रूस की 'धमनी' कहलाता है क्रीमिया ब्रिज

2020 में ये पुल पूरी तरह शुरू हो गया था। इस पुल को बनाने में रूस को 3.7 बिलियन डॉलर खर्च हुए थे। क्रीमिया को ईंधन, भोजन और कई अन्य महत्वपूर्ण चीजों की सप्लाई के लिए ये पुल महत्वपूर्ण है। इस पुल के सैन्य महत्व का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस इसी पुल की मदद से अपने सैन्य बलों को खारेसॉन और जेपोरीजिया भेजने में सफल हुआ और वहां कब्जा करने में सफल हो पाया।

क्रीमिया पुल ब्लास्ट के बाद रूस ने मचाई तबाही

क्रीमिया पुल ब्लास्ट के बाद रूस ने मचाई तबाही

इस पुल के गिराए जाने के बाद पुतिन बेहद नाराज हो गए और उन्होंने इसे एक आतंकी कृत्य करार दिया। पुतिन के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी सेना को इसका करारा जवाब देने का आदेश दिया जिसके बाद पहली बार रूस ने यूक्रेन के रिहाईशी इलाकों में 83 मिसाइल दागे। इन हमलों में राजधानी कीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया। रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन में कई लोगों की जान चली गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+