कोरोना के बीच रूस में इस खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, पहली बार इंसानों में संक्रमण

Russia Detected First Case of H5N8 Avian Flu: मॉस्को। दुनिया अभी कोरोना वायरस महामारी के कहर से उबर भी नहीं पाई है कि एक और खतरनाक वायरस इंसानों में पाया गया है। एवियन फ्लू नाम के इस वायरस के H5N8 स्ट्रेन का पता रूस के वैज्ञानिकों ने लगाया है जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को अलर्ट जारी किया गया है।

पहली बार मिला इंसानों में संक्रमण

पहली बार मिला इंसानों में संक्रमण

रूसी स्वास्थ्य सेवा के लिए वॉचडॉग का काम करने वाली एजेंसी रॉसपोत्रेबंजार की प्रमुख अन्ना पोपोवा ने बताया कि एवियन फ्लू के मनुष्यों में पहले संक्रमण के मामले की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन को भेज दी गई है।

तेजी से संक्रमित होने वाला वायरस का ये स्ट्रेन पक्षियों के लिए जानलेवा है लेकिन आज तक कभी भी इंसानों में इसके संक्रमण का पता नहीं लगा था।

पोपोवा ने बताया कि दक्षिणी रूस के एक पोल्ट्री फॉर्म में इस वायरस का प्रकोप देखा गया था। जानकारी सामने आने के बाद यहां पर काम करने वाले सात मजदूरों से जेनेटिक सैम्पल निकालकर अलग किए गए थे जिसे रूस की वेक्टर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था।

वायरस की खोज ने दिया तैयारी का समय

वायरस की खोज ने दिया तैयारी का समय

उन्होंने बताया कि मजदूरों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। पोपोवा ने वायरस का पता लगाने पर वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे देखना होगा कि क्या वायरस आगे चलकर म्यूटेशन कर सकता है?

पोपोवा ने कहा अभी यह वायरस इंसानों से इंसानों में संक्रमण फैला पाने में सक्षम नहीं है ऐसे में इस स्ट्रेन की खोज ने पूरे विश्व में हम सभी को संभावित म्यूटेशन के खिलाफ तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया है।

इस वायरस के बारे में पहले जानकारी मिलने से अब इसे लेकर वैज्ञानिकों को जानकारी और शोध करने का समय मिल सकता है और इसमें होने वाले बदलाव पर भी नजर रखी जा सकती है।

रूस की टॉप लैब में चला पता

रूस की टॉप लैब में चला पता

इस वायरस का पता रूस के साइबेरिया में स्थित वेक्टर स्टेट वॉयरोलॉजी एंड बॉयोटेक्नोलॉजी सेंटर ने लगाया है। वेक्टर प्रयोगशाला रूस का अग्रणी अनुसंधान केंद्र है। इस केंद्र से रूस के कई कोरोना वायरस टीकों में से एक टीके को भी विकसित किया है। सोवियत कॉल में स्थापित इस टॉप सीक्रेट लैब ने गुप्त जैविक हथियारों को बनाने में महारथ हासिल की थी। अभी भी यहां पर इबोला से लेकर चेचक के वायरस का जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+