रूस ने लिया Moskva के डूबने का बदला, यूक्रेन के मिसाइल प्लांट को बम से उड़ाया

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध जारी है। हाल ही में यूक्रेन ने अपना दम दिखाते हुए रूसी युद्धपोत Moskva को तबाह कर दिया। उसको लगा था कि इस हमले के बाद रूसी सेना बैकफुट पर आ जाएगी, लेकिन अब यूक्रेन ने एक नई आफत मोल ले ली है। युद्धपोत पर हमले के बाद से रूसी सेना बौखला गई और वो बदला लेने के लिए यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इसी क्रम में उसने शुक्रवार को यूक्रेन के नेप्च्यून मिसाइल बनाने वाले संयंत्र को भी उड़ा दिया।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Russia का Warship Moskva नष्ट, Third World War का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    कमांडर को उतारा मौत के घाट

    कमांडर को उतारा मौत के घाट

    दरअसल Moskva रूस का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत माना जाता है। रूस ने उसको डुबाने के साथ ही कमांडर को भी मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद से रूसी सेना बदले की भावना से कार्रवाई कर रही। अब खबर आ रही कि यूक्रेन जिस संयंत्र में अपनी नेप्च्यून मिसाइल बनाता था, उसको रूस ने मिसाइल से उड़ा दिया है, ताकि वो भविष्य में इस मिसाइल से रूसी सेना पर हमला ना कर सके। इस हमले में कितने लोग मारे गए, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

    रूस ने कही थी ये बात

    रूस ने कही थी ये बात

    यूक्रेन ने कहा था कि उसने नेप्‍चून मिसाइल के जरिए रूसी युद्धपोत को तबाह किया। ये युद्धपोत काला सागर से यूक्रेन की जमीन पर मिसाइल के जरिए हमला कर रहा था। वैसे रूसी सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक युद्धपोत में कई खतरनाक मिसाइलें थीं। जिसमें आग लग जाने की वजह से धमाका हुआ। इसके बाद वो डूब गया। रूस ने ये भी दावा किया कि वक्त रहते उसमें सवार सैकड़ों जवानों को निकाल लिया गया था।

    ये है Moskva की खासियत

    ये है Moskva की खासियत

    Moskva की लंबाई 600 फुट थी, जिसे 1979 में रूसी सेना में शामिल किया गया था। 12500 टन वजनी इस जहाज पर एक बार में 500 सैनिक तैनात होते थे। ये युद्धपोत S-300 मिसाइल सिस्टम से भी लैस था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+