रूस का पलटवार, राष्ट्रपति जो बाइडेन और कई शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध
रूस ने पलटवार करते हुए मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और कई अन्य अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिए।
मॉस्को, 15 मार्च। रूस ने अमेरिका को ईंट का जवाब पत्थर से देने का मन बना लिया है। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर पलटवार करते हुए रूस ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कई अन्य अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिए। बता दें कि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, जिसके जवाब में रूस ने यह कार्यवाई की है। इसके अलावा रूसी प्रतिबंध सूची में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक जेक सुलिवन, यूएस चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले और कई अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारी शामिल हैं।

लंबी हो सकती है प्रतिबंधों में शामिल लोगों की सूची
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश के खिलाफ घृणा फैलाने के लिए इस प्रतिबंधित सूची में कई अमेरिकी नागरिकों को भी शामिल किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि निकट भविष्य में शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों, सैन्य, विधायकों, व्यापारियों, विशेषज्ञों और मीडियाकर्मियों को शामिल करके प्रतिबंधों की सूची का विस्तार करने के लिए नई घोषणाएं की जाएंगी, जो रूसोफोबिक हैं, या जो रूस के प्रति घृणा भड़काने में योगदान देते हैं।
यह भी पढ़ें: होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक किसी भी रूट पर नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो, पढ़ें पूरी डिटेल
अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने लगाए रूस पर प्रतिबंध
बता देंं कि अमेरिका के अलावा कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, रूस की आम जनता पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। रूस में महंगाई बढ़ गई है और रूस की मुद्रा रूबल औंधे मुंह गिर गई है। खाद्य वस्तुओं के दाम देश में आसमान छू रहे हैं। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद रूस विदेशी मुद्रा में डॉलर और यूरो रिजर्व का प्रयोग नहीं कर पा रहा है। इसके विकल्प के तौर पर रूस चीनी मुद्रा युआन का प्रयोग करेगा। रूस के वित्त मंत्री अंटोन सिलुआनोव ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण रूस जिन वस्तुओं का आयात नहीं कर पा रहा उनके दाम काफी बढ़ गए हैं। यही नहीं रूस के वित्तीय संस्थानों को SWIFT अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट सिस्टम से हटा दिया गया है जिसके कारण रूस में पेमेंट करना और रूस के बाहर पैसा भेजना मुश्किल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications