वैक्सीन को लेकर रूस का दावा: Sputnik V कोरोना से रक्षा करने में 92 प्रतिशत प्रभावी
नई दिल्ली। जानलेवा महामारी कोरोना के वैक्सीन का परीक्षण अब अंतिम दौर में है। सभी देशों के वैज्ञानिक अपनी-अपनी वैक्सीन को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इस बीच रूस ने कहा है कि अंतरिम परीक्षण परिणामों के अनुसार कोरोना से लोगों की रक्षा करने में रूस का स्पुतनिक वी वैक्सीन 92 प्रतिशत प्रभावी है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ रूस के दो टीके ''प्रभावी'' और ''सुरक्षित'' हैं तथा तीसरा टीका भी आने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि टीका संबंधी मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
Recommended Video
Coronavirus Upd:देश में Free Vaccine देने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्टिंग शुरू | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications