ब्रिटेन के खिलाफ रूस का पलटवार, पुतिन ने पीएम जॉनसन समेत कई ब्रिटिश मंत्रियों पर लगाई पाबंदी

यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही ब्रिटेन लगातार रूस पर आक्रामक रहा है और ब्रिटेन ने युद्ध की शुरूआत के साथ ही रूस के खिलाफ कई सख्त प्रतिबंधों के ऐलान किए हैं।

मॉस्को, अप्रैल 16: ब्रिटेन के खिलाफ पलटवार करते हुए रूस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ साथ कई ब्रिटिश मंत्रियों के देश आने पर पाबंदी लगा दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, रूस ने ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, विदेश सचिव लिज ट्रस, रक्षा सचिव बेन वालेस के साथ साथ 10 और ब्रिटिश सरकार के सदस्यों और राजनेताओं के देश में आने पर पाबंदी लगा दी है।

ब्रिटिश सरकार पर लगाए आरोप

ब्रिटिश सरकार पर लगाए आरोप

रूसी विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश सरकार पर रूस के साथ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। रूसी विदेश मंत्रालयन ने अपने बयान में कहा कि, 'ब्रिटिश सरकार द्वारा अभूतपूर्व शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की गई है, खासकर वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के खिलाफ ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाए हैं, इसीलिए यह कदम उठाया गया है'। इतना ही नहीं, रूसी विदेश मंत्रालय कहा है कि, आने वाले वक्त में रूस 'प्रतिबंधों' की लिस्ट का विस्तार करेगा। यानि, आने वाले दिनों में रूस कई और ब्रिटिश और अमेरिकी अधिकारियों पर पाबंदियों का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि, रूस ने कदम उस 'गुस्से' के बाद उठाए हैं, जब यूक्रेन ने दावा किया है, कि उसने मारियुपोल के पास पेट्रोलिंग कर रहे रूस के सबसे बड़े युद्धपोत को मिसाइल हमले में ध्वस्त कर दिया है।

ब्रिटेन से क्यों गुस्सा है रूस?

ब्रिटेन से क्यों गुस्सा है रूस?

यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही ब्रिटेन लगातार रूस पर आक्रामक रहा है और ब्रिटेन ने युद्ध की शुरूआत के साथ ही रूस के खिलाफ कई सख्त प्रतिबंधों के ऐलान किए हैं। इसी महीने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीव की अघोषित यात्रा भी की थी और वो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ यूक्रेन की राजधानी कीव में टहलते और स्थानीय लोगों से मुलाकात और बातचीत करते हुए नजर आए थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बख्तरबंद वाहनों और जहाज-रोधी मिसाइलें देने का वादा भी यूक्रेनी राष्ट्रपति से किया था। कीव की यात्रा के दौरान यूक्रेन पर रूसी हमले को बोरिस जॉनसन ने पुतिन के 'राक्षसी इरादे' बताए थे।

बोरिस जॉनसन की आक्रामक बयानबाजी

बोरिस जॉनसन की आक्रामक बयानबाजी

कई विश्लेषकों का मानना है कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई शुरू कर दी है। जो बाइडेन तो रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ कई विवादित शब्दों का इस्तेमाल भी कर चुके हैं, जिनमें उन्हें 'युद्ध अपराधी' भी शामिल है। वहीं, बोरिस जॉनसन ने मांग की थी, कि यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल से बाहर कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+