'ये मेरा आखिरी प्यार होगा...', पांचवीं बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक

92 साल के अरबपति मीडिया व्यवसाई रूपर्ट मर्डोक की मुलाकात कैलिफोर्निया में एक प्रोग्राम के दौरान 66 वर्षीय पूर्व पुलिस पादरी एन लेस्ली स्मिथ से हुई। दोनों ने सगाई के बाद अब अपनी शादी का भी ऐलान कर दिया है।

rupert murdoch Ann Lesley Smith

मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने 92 साल की उम्र में कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है, जो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। मर्डोक अब पांचवीं बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अपने अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में इस बात की घोषणा की है। उन्होंने 66 वर्षीय पूर्व पुलिसकर्मी एन लेस्ली स्मिथ से अपनी सगाई की घोषणा की।

एक कार्यक्रम के दौरान स्मिथ को दिल दे बैठे मार्डोक
रूपर्ट मर्डोक, पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया में अपने एक कार्यक्रम के दौरान स्मिथ से मिले थे। मर्डोक ने कहा कि 'उन्होंने 'सेंट पैट्रिक्स डे' पर स्मिथ को 'प्रपोज' किया था।' मर्डोक ने अपने प्रकाशन संस्थानों में से एक 'न्यूयॉर्क पोस्ट' को बताया कि, 'मैं प्यार से डरता था लेकिन मुझे पता है कि यह मेरा आखिरी प्यार होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं।'

20 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं मार्डोक
मर्डोक ने पूर्व में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटलैंड में जन्मीं पत्रकार अन्ना मान और चीनी मूल की उद्यमी वेंडी डेंग से शादी की थी। मर्डोक ने अपनी चौथी पत्नी मॉडल जैरी हॉल से शादी के छह साल बाद पिछले साल तलाक ले लिया था। फोर्ब्स के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई मर्डोक, जिनके मीडिया साम्राज्य में द वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज और अन्य प्रभावशाली आउटलेट शामिल हैं, उनकी कीमत 20 बिलियन डॉलर से अधिक है।

शादी को लेकर क्या बोलीं स्मिथ
स्मिथ ने कहा कि, 70 के करीब पहुंचने का मतलब आखिरी हाफ में होना है। मैंने सही समय का इंतजार किया और इस निर्णय से दोस्त मेरे लिए खुश हैं।' उन्होंने बताया कि, 'शादी इस गर्मी में होगी और जोड़े ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच अपना समय बिताने की योजना बनाई है।

मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक अब तक कर चुके हैं चार शादी
मर्डोक, जिनके छह बच्चे हैं, की पहली शादी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से हुई थी, जिनसे उन्होंने 1960 के दशक के अंत में तलाक ले लिया था, और उनकी दूसरी पत्नी अन्ना, एक समाचार पत्र रिपोर्टर, 1999 में तलाक लेने से पहले 30 से अधिक वर्षों से एक साथ थे। इसके बाद वेंडी डेंग से उनकी तीसरी शादी 2013 में समाप्त हो गई। वह पिछले साल चौथी पत्नी जेरी हॉल से अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+