Rupert Murdoch: 92 वर्षीय मीडिया मुगल का टूटा दिल, कुछ ही हफ्तों में तोड़ी सगाई, नहीं करेंगे 5वीं शादी
Rupert Murdoch calls off engagement: रूपर्ट मर्डोक ने अपनी पांचवी शादी की योजना अपनी चौथी पत्नी, मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से तलाक को अंतिम रूप देने के एक साल से भी कम समय बाद बनाई थी

Image: Oneindia
मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल में पांचवी शादी करने को लेकर सुर्खियों में थे लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी है। उन्होंने बीते महीने 66 वर्षीय पूर्व पुलिस कप्तान एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी।
मर्डोक और उनकी प्रेमिका इस वर्ष गर्मियों के अंत में शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, शादी टूटने की खबरों के लेकर मर्डोक के प्रवक्ता ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
फॉक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष मर्डोक ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बीते महीने सगाई की घोषणा करते हुए कहा था, 'मैं बहुत नर्वस था। मैं प्यार में पड़ने से डरता था, लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी प्यार है। ये बेहतर होगा। मैं खुश हूं।'
मर्डोक ने बताया कि उन्होंने सेंट पैट्रिक्स डे पर स्मिथ को प्रपोज किया था। वहीं एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल से विधवा जीवन जी रही हूं। लेस्ली के दिवगंत पति चेस्टर स्मिथ एक देशी गायक होने के साथ-साथ रेडियो और टीवी एग्जीक्यूटिव भी थे।
मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य में अमेरिका में फॉक्स न्यूज और यूनाइटेड किंगडम में सन अखबार शामिल हैं। रूपर्ट मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से छह बच्चे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से तलाक लिया था।
2016 में मर्डोक ने मॉडल जेरी हॉल की शादी की थी। दोनों की ये शादी महज 6 साल चल पायी थी। 2022 में दोनों अलग हो गए थे। मर्डोक और स्मिथ की मुलाकात बीते साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी।
वैनिटी फेयर के अनुसार, करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अपनी फिऑन्से स्मिथ की प्रोटैस्टेंन्ट विचारों से असहज महसूस करने लगे थे। आपको बता दें कि प्रोटेस्टेंट ईसाई धर्म की दो प्रमुख शाखाओं में से एक है। इसका उदय सोलहवीं शताब्दी में हुआ।
यह शाखा ईसाई धर्म की प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक की घोर विरोधी है। जैसे कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च गुरू रोम के पोप माने जाते हैं, वहीं प्रोटेस्टेंट उन्हें अपना धर्मगुरु मानने से इंकार करते हैं। पोटेस्टेंट बाइबल को ही सत्य का असली स्रोत मानती है।












Click it and Unblock the Notifications