जानिए, कैसे Amazon के मालिक से तलाक लेकर मैकेंजी बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

वॉशिंगटन। एमेजॉन के मालिक और दुनिया के धनी बिजनेसमैन जेफ बिजोज ने 25 साल बाद अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला किया है। जेफ बिजोज और मेकैंजी बिजोज का तलाक करीब 140 बिलियन डॉलर का है और इसे दुनिया का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है। गुरुवार को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी व्‍हाइट हाउस के बाहर मीडिया ने इस तलाक पर उनकी राय मांगी थी। इस पर ट्रंप ने जव‍ाब देते हुए इसे एक खूबसूरत फैसला बताया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 54 साल के बिजोज के पास 137 बिलियन की संपत्ति हैं।

इतिहास की सबसे महंगा तलाक

इतिहास की सबसे महंगा तलाक

जेफ बिजोज ने के पास कुल संपत्ति 137 बिलियन डॉलर है और कानून के हिसाब से इस सपंत्ति का आधा हिस्सा दोनों के बीच बटेंगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजोज दंपत्ति के बीच का तलाक सेटलमेंट 68 बिलियन डॉलर का होगा, जो अब तक इतिहास की सबसे महंगा तलाक में से एक होने वाला है। अगर दोनों के बीच संपत्त हिस्सा दो बराबर हिस्से में बंटता है, तो मैकेंजी को 4.76 लाख करोड़ रुपये मिल सकते है।

मैकेंजी बनेंगी दुनिया की सबसे अमीर महिला

मैकेंजी बनेंगी दुनिया की सबसे अमीर महिला

मैकेंजी को 4.76 लाख करोड़ रुपए मिलते हैं तो वह दुनिया की सबसे अमीर महिला एलाइस वॉल्टन को पीछे छोड़ देंगी। वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी वॉल्टन की नेटवर्थ 3.22 लाख करोड़ रुपए है। बिजोज से पहले रूस के बिजनेमेन दिमित्री रिबोलोव्लेव ने 2014 में अपनी पत्नी को तलाक दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच 4,.5 बिलियन डॉलर का सेटलमेंट हुआ था। उस वक्त उनकी पत्नी को 3,16,77,75,00,000 रुपये का मिले थे। उस वक्त यह दुनिया का पहला सबसे महंगा तलाक था।

नए रिलेशनशिप की ओर बिजोज

नए रिलेशनशिप की ओर बिजोज

बता दें कि जेफ फिलहाल न्‍यूज एंकर रही 49 वर्षीय लॉरेन को डेट कर रहे हैं। सांचेज का भी पति से तलाक हो चुका है और 13 वर्ष बाद पैट्रिक व्‍हाइटसेल से उनकी शादी खत्‍म हो चुकी है। बिजोज और मैकेंजी के बीच 25 वर्ष की शादी के बाद तलाक हो रहा है। शादी के समय दोनों ने किसी तरह का कोई प्रिनअप साइन नहीं किया था। इसकी वजह से 48 वर्षीय मैकेंजी एमेजॉन के सीईओ की 137 बिलियन डॉलर में से आधी संपत्ति की हकदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+