भारतीय यात्रियों को लेकर जा रहे विमान को फ्रांस में रोका, दुबई से निकारागुआ जा रही थी फ्लाइट, जानें वजह
France Airport: फ्रांस के एक एयरपोर्ट पर 303 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान को रोका गया है। प्लेन में अधिकतर भारतीय यात्री सवार थे, जिसकी जानकारी फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए दी। फ्रांस ने निकारागुआ जाने वाले एक प्लेन को रोका है।
रोमानियाई चार्टर कंपनी का विमान गुरुवार को दुबई से निकारागुआ के लिए रवाना हुआ था, जिसके पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर रोका गया है।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा, "फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 लोगों के एक विमान को फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया है।
ट्वीट में आगे कहा गया कि दूतावास की टीम पहुंच गई है और कांसुलर पहुंच प्राप्त कर ली है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं और यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
मानव तस्करी का जताया शक
वहीं पुलिस ने यात्रा की शर्तों और उद्देश्यों की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। संदेह है कि इस विमान का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था, जिस वजह से इसे रोक दिया गया है।
बीएफएम टीवी और फ्रांस 3 सहित फ्रांसीसी मीडिया ने बताया कि अधिकारी मानव तस्करी के संदेह की जांच कर रहे थे। मार्ने प्रीफेक्ट के कार्यालय ने एक ई-मेल बयान में कहा कि रोमानियाई चार्टर कंपनी द्वारा संचालित उड़ान गुरुवार को दुबई से रवाना हुई थी और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तकनीकी ठहराव के लिए वैट्री एयरपोर्ट पर उतरी गई।
रिसेप्शन हॉल को वेटिंग एरिया में बदल
लोकल अधिकारियों के मुताबिक वैट्री हवाई अड्डे पर रिसेप्शन हॉल को यात्रियों को उचित स्थिति प्रदान करने के लिए अलग-अलग बिस्तरों के साथ एक वेटिंग एरिया में बदल दिया गया। बताया जा रहा कि न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications