यूक्रेन युद्ध की आग भड़काकर जमकर हथियार बेच रहा अमेरिका, रूस से खौफ खाए एक और देश ने की F-35 फाइटर जेट डील
F-35 Fighter Jet: यूक्रेन में युद्ध से अमेरिकी हथियार बाजार चांदी कूट रहे हैं और जिस तरह से अमेरिका में हथियार बनाने वाली कंपनियों को ऑर्डर मिल रहे हैं, उससे पता चलता है, कि आखिर अमेरिका क्यों नहीं चाहता, कि यूक्रेन में युद्ध खत्म हो और आखिर क्यों नहीं, देशों के मन से रूस का खौफ खत्म हो?
यूक्रेन युद्ध फिर से विनाशक दिशा में निकल पड़ी है और जैसे ही यूक्रेन ने राष्ट्रपति बाइडेन से इजाजत मिलने के बाद रूस के अंदर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू किया है, ये युद्ध भड़क गया है। रूस ने ओरेशनिक मिसाइल का इस्तेमाल कर अमेरिका और नाटो देशों को युद्ध भड़कने पर विनाशक अंजाम तक पहुंचाने की चेतावनी दे दी है।

अमेरिकी हथियार कंपनी को बंपर ऑर्डर
इस बीच, रोमानिया ने F-35A लड़ाकू विमान खरीदने के लिए अमेरिका की मशहूर हथियार कंपनी लॉकहीड मार्टिन को भारी भरकम ऑर्डर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोमानिया ने आखिरकार 32 F-35A लाइटनिंग II पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमानों के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र (LoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये डील 6.3 बिलियन डॉलर का है। और यह फैसला, रूस से बढ़ते सुरक्षा खतरों और यूक्रेन युद्ध के यूरोप में फैलने की आशंकाओं के बीच लिया गया है।
LoA पर हस्ताक्षर करने पर प्रतिक्रिया देते हुए, F-35 लाइटनिंग II के अमेरिकी-आधारित निर्माता, लॉकहीड मार्टिन ने एक बयान में कहा है, कि "F-35 लाइटनिंग II विमान का रोमानियाई वायु सेना में एकीकरण, बेजोड़ रणनीतिक, ऑपरेशनल और स्ट्रैटजिक लाभ हासिल करके NATO की निवारक क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा।"
यह सौदा, यूरोप में युद्ध की वापसी के कारण जरूरी हो गया था, और शायद, रोमानिया के सशस्त्र बलों के इतिहास में सबसे महंगे रक्षा अधिग्रहणों में से एक होगा। F-35 लाइटनिंग II को दुनिया के सबसे घातक और कनेक्टेड फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है। रोमानिया अब F-35 लाइटनिंग II को चुनने वाला दुनिया का 20वां देश बन गया है।
रोमानिया खुद पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और LoA पर उस वक्त हस्ताक्षर किए गये हैं, जब पिछले एक साल से ज्यादा समय से ये देश अमेरिका से F-35 लाइटनिंग II विमान को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए ये जल्द से जल्द फाइटर जेट हासिल करना चाहता है।
देश की सर्वोच्च रक्षा परिषद (CSAT) ने अप्रैल 2023 में इन एडवांस स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमानों को खरीदने का फैसला किया और रोमानियाई रक्षा मंत्रालय (MoD) ने कुछ महीने बाद सितंबर में अधिग्रहण के लिए संसदीय मंजूरी मांगी थी।
इस अधिग्रहण के साथ, रोमानिया औपचारिक रूप से यूरोपीय देशों और NATO सहयोगियों के समूह में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने एडवांस स्टील्थ विमान का विकल्प चुना है, जिसमें बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। कई राज्यों ने ऐड-ऑन ऑर्डर का विकल्प भी चुना है।
रोमानिया में अमेरिकी राजदूत कैथलीन कैवलेक ने बुखारेस्ट में LOA के लिए हस्ताक्षर समारोह में संवाददाताओं से कहा, "हमें उम्मीद है कि 2030 तक ये विमान रोमानिया के ऊपर उड़ान भरेंगे।" राजदूत ने कहा, कि इस दौरान रोमानिया F-16 चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को उड़ाना जारी रखेगा, जबकि F-16 प्रशिक्षण केंद्र F-35 में संक्रमण का समर्थन करेगा।

लॉकहीड मार्टिन को जबरदस्त फायदा
लॉकहीड मार्टिन ने रोमानियाई और डच सरकारों के सहयोग से पिछले साल रोमानिया में यूरोपीय F-16 प्रशिक्षण केंद्र (EFTC) खोला था। EFTC के सहयोग से यह सुनिश्चित होता है, कि रोमानियाई पायलट तेज़-विशेष प्रशिक्षण प्रदान करके अपने मिशन को सुरक्षित और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रोमानियाई वायु सेना (RoAF) वर्तमान में 2016 और 2021 के बीच पुर्तगाल द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद अधिग्रहित 17 F-16 A/B लड़ाकू विमानों का बेड़ा संचालित करती है। इसके अलावा, पिछले साल बुखारेस्ट ने नॉर्वे से 32 इस्तेमाल किए गए F-16 लड़ाकू विमानों को प्राप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो अब F-35 में ट्रांसफर हो गए हैं। ऐसा माना जाता है कि ये विमान अगले दस वर्षों तक काम करते रहेंगे, और F-35 आने तक एक अस्थायी समाधान के रूप में काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications