Rolls-Royce Layoffs: दुनिया की सबसे रईस कार कंपनी में भी भारी छंटनी, हजारों नौकरियों पर खतरा

लग्जरी ब्रांड कार बेचने के नाम पर मशहूर कंपनी Rolls-Royce के कर्मचारियों के नौकरी पर तलवार लटकी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी बड़ी छंटनी कर सकती है. कंपनी हजारों कर्मचारियों निकाल सकती है।

Rolls Royce Layoffs news

दुनिया भर में लग्जरी कार बनाने के लिए लोकप्रिय है। ये सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक सपना है। इस सपने के पूरा होने की उम्मीद भले ही बहुतों को न हो, लेकिन इसे खरीदने का सपना तकरीबन हर कोई देखता है। लेकिन मंदी के इस दौर में सपनों की ये गाड़ी भी अब संकट के दौर में चल रही है।

लग्जरी कार बनाने वाली रॉल्स-रॉयस होल्डिंग्स पीएलसी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इसका खुलासा द टाइम्स ने किया है। रॉल्स-रॉयस इस समय बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी है।

इसके लिए उसने अपने ऑपरेशन्स को स्ट्रीमलाइन करने को लेकर सलाह देने के लिए मैकेन्जी एंड कंपनी की अगुवाई वाले कंसल्टेंट्स की नियुक्ति की है। 'द टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के सिविल एयरोस्पेस, डिफेंस और पावर सिस्टम डिवीजन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस टर्नअराउंड प्लान के तहत इन विभागों में काम करने वाले 30,000 लोगों में से करीब 3 हजार लोगों की नौकरी जा सकती है। रॉल्स-रॉयस कंपनी का मुख्यालय डर्बी में है और यहीं पर इसके अधिकांश बैक-ऑफिस प्रशासन से जुड़े काम होते हैं।

ऐसे में मुख्यालय डर्बी में ही सबसे अधिक कटौती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रॉल्स-रॉयस ने कहा है कि कंपनी के वर्कफोर्स को लेकर अभी फैसला लिया जाना बाकी है।

आपको बता दें कि रॉल्स रॉयस ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी है। कंपनी अपनी शानदार टेक्नोलॉजी, बेहतरीन इंजीनियरिंग और लग्जरी गाड़ियां बनाने के लिए जानी जाती है।

गौरतलब है कि 2022 से ही वैश्विक स्तर पर कई बड़ी कंपनियों में छंटनी जारी है। इसमें मेटा, अमेजन, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य कई कंपनियां शामिल हैं।

अभी हाल में ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। यह मेटा में छंटनी का तीसरा चरण होगा। इससे पहले मेटा 2 चरणों में 25 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+