ऋषि सुनक की संपत्ति बनी PM की राह का रोड़ा, ब्रिटिश महारानी भी हैं 'बच्चा', जानिए कितनी है दौलत?

ब्रिटेन के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर मैट गुडविन ने कहा है कि, ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना थोड़ा मुश्किल होने वाला है।

लंदन, जुलाई 24: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनने की जंग अब आखिरी मुकाम पर पहुंचने वाली है और ऐसा लगता है, कि ब्रिटिश मीडिया और ब्रिटेन के कुछ लोग भारतीय मूल के शख्स को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं, इसीलिए ब्रिटिश मीडिया में ऋषि सुनक के खिलाफ कैंपेनिंक शुरू हो गई है और अब ऋषि सुनक की संपत्ति को उनके प्रधानमंत्री बनने के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बताया जा रहा है। ब्रिटिश मीडिया में कई रिपोर्ट ऋषि सुनक की संपत्ति को लेकर की जा रही है और कहा जा रहा है, कि उनके पास ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ से भी दोगुना संपत्ति है, लिहाजा उनका प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है।

ऋषि सुनक के खिलाफ कैम्पेन!

ऋषि सुनक के खिलाफ कैम्पेन!

ब्रिटिश अखबार 'एक्सप्रेस' में ऋषि सुनक की संपत्ति को लेकर एक ब्रिटिश प्रोफेसर मैट गुडविन के साथ चर्चा की गई है, जिसमें कहा गया है, कि उनके पास क्वीन एलिजाबेथ से ज्यादा संपत्ति है और इस वजह से ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए अंतिर राउंड का मतदान बचा है और आखिरी राउंड में ऋषि सुनक और ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस बची हुई हैं और अब कंजरवेटिव पार्टी के करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ता वोटिंग के जरिए चुनाव करेंगे, कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ऐसा माना जा रहा है, कि अब तक सभी राउंड में नंबर वन रहने वाले ऋषि सुनक आखिरी राउंड में पिछड़ सकते हैं और खुद उन्होंने भी अपने आपको 'कमतर' बताया है।

क्वीन एलिजाबेथ से दोगुना संपत्ति

क्वीन एलिजाबेथ से दोगुना संपत्ति

ब्रिटेन के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर मैट गुडविन ने कहा है कि, ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना थोड़ा मुश्किल होने वाला है, क्योंकि उनके पास ब्रिटिश महारानी से दोगुना संपत्ति है। पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर ने समझाने के अंदाज में कहा कि, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति एक कारक बन जाएगी, क्योंकि देश भर में कई ब्रिटिश इस वक्त बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं और उनकी संपत्ति वोटरों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन सकता है, जो चुनाव को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि, कंजरवेटिव पार्टी के मतदाताओं के मन में एक सवाल उठ सकता है, कि एक तरह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक अकूत संपत्ति के मालिक है, तो दूसरी तरफ एक आम ब्रिटिश बुनियादी सुविधाएं नहीं होने की वजह से परेशान है।

अकूत दौलत से लोगों को परेशानी

अकूत दौलत से लोगों को परेशानी

प्रोफेसर मैट गुडविन ने कहा कि, 'सच कहूं तो मुझे लगता है कि, इस चुनाव में संपत्ति एक बड़ा मुद्दा है ये सिर्फ उनके अमीर होने के बारे में नहीं है और मैं भी धन विरोधी नहीं हूं, लेकिन लेकिन मुझे लगता है कि ऋषि के साथ, वह रानी की तुलना में दोगुने अमीर हैं, और हम इस वक्त बड़े संकट कॉस्ट ऑफ लिविंग से गुजर रहे हैं और मुझे लगता है, कि सर्दी आने तक स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने वाली है, लिहाजा ऋषि सुनक की संपत्ति एक बड़ा कारक बन सकता है'। प्रोफेसर मैट गुडविन ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि, वो सिर्फ अपनी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के लिए भी एक बड़ी समस्या हैं। और अगले लोकसभा चुनाव में अगर ऋषि सुनक बनाम कीयर स्टार्मर हुआ, तो फिर कौन जीतेगा'।

सितंबर में चुनावी नतीजों की घोषणा

सितंबर में चुनावी नतीजों की घोषणा

आपको बता दें कि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के फाइनल के लिए ऋषि सुनक और लिज ट्रस के रूप में दो उम्मीदवार तय हो चुके हैं। अब दोनों उम्मीदवार पूरे देश में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच अपने लिए प्रचार कर रहे हैं। जिसके बाद टोरी पार्टी के 160,000 सदस्य अपने नेता के लिए डाक के जरिए वोट डालेंगे। इन डाक मतपत्रों की गिनती कर 5 सितंबर को विजेता की घोषणा की जाएगी। अब तक हर राउंड में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले ऋषि सुनक की राह 10 डाउनिंग स्ट्रीट के लिए आसान नहीं होने वाली है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सुनक को अब कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच बेहद कठिन वोटिंग का सामना करना पड़ सकता है।

कितनी है ऋषि सुनक की संपत्ति

कितनी है ऋषि सुनक की संपत्ति

पिछले दिनों संडे टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के पास करीब 730 मिलियन यूरो यानि 58 अरब 28 करोड़ की संपत्ति है और इतनी संपत्ति उन्हें ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में डालती है। इसके अलावा भारतीय मूल के ऋषि सुनक के पास 15 मिलियन यूरो के चार आलीशन बंगले हैं, जिनमें से दो बंगले लंदन में हैं, तो एक यॉर्कशायर में और एक अमेरिका के लॉस एंजिल्स में है। और अब यही संपत्ति ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। वहीं, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के टैक्स से जुड़ा विवाद भी उनके लिए समस्याएं पैदा कर रहा है। इस आरोप में कहा गया है, कि वित्त मंत्री रहने के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे टैक्स संबंधित कानून बनाए, जिससे उनकी पत्नी को करोड़ों का फायदा हुआ।

अक्षता मूर्ति के पास भी अथाह संपत्ति

अक्षता मूर्ति के पास भी अथाह संपत्ति

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की शादी साल 2009 में हुई थी और अक्षता मूर्ति के पिता का नाम नारायण मूर्ति है, जो भारत की टॉप सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर हैं और अक्षता मूर्ति से शादी के बाद ऋषि सुनक की संपत्ति में और भी ज्यादा इजाफा हुआ। नारायण मूर्ति भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अक्षता मूर्ति का इंफोसिस में बड़ा हिस्सा है। अक्षता मूर्ति पर आरोप हैं, कि उन्होंने अपनी भारतीय कंपनी में 690 मिलियन डॉलर की संपत्ति से जो मुनाफा हुआ है, उसका टैक्स उन्होंने ब्रिटेन में नहीं भरा है। हालांकि, अक्षता मूर्ति का कहना है कि, वो ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं और उनके पास भारतीय नागरिकता है और ऐसे में ब्रिटिश कानून के हिसाब से उन्हें टैक्स भरना नहीं है। अक्षता का कहना था कि, वो ब्रिटेन में रहकर कारोबार भी नहीं कर रही हैं, हालांकि, जब विवाद काफी बढ़ गया, तो अक्षता मूर्ति टैक्स भरने के लिए भी तैयार हो गईं थीं।

'भारतीय सास ससुर पर गर्व'

'भारतीय सास ससुर पर गर्व'

वहीं, पिछले हफ्ते एक टेलीविज़न बहस में जब भारतीय मूल के 42 वर्षीय ऋषि सुनक से उनकी पत्नी के टैक्स मामलों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपने सास-सुर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, उन्हें अपने सास-ससुर पर गर्व है। टीवी डिबेट के दौरा ऋषि सुनक ने कहा कि, 'मैं ब्रिटेन का एक सामान्य टैक्स भुगतान करने वाला नागरिक हूं और मेरी पत्नी दूसरे देश से आती हैं, इसीलिए उनपर अलग नियम लागू होता है, लेकिन वो इसके ऊपर सफाई दे चुकी हैं और उन्होंने उस मुद्दे को समाप्त कर दिया था।' ऋषि सुनक ने आगे कहा कि, "मेरी पत्नी के परिवार की संपत्ति के बारे में टिप्पणी की गई है, इसीलिए मैं सिर्फ उस मुद्दे को संबोधित कर रहा हूं और मुझे ये कहने में गर्व महसूस हो रहा है, कि मेरे सास-ससुर ने वास्तव में जो कुछ किया है, उसपर मुझे बहुत गर्व है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+