लिज ट्रस की जल्द जा सकती है कुर्सी! क्या पर्दे के पीछे से सारा खेल ऋषि सुनक खेल रहे हैं?
क्वासी क्वार्टेंग के बाद सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। सुएला ब्रेवरमैन के पद से हटने के बाद ग्रांट शैप्स को ब्रिटेन का नया गृहमंत्री बनाया गया है।
ब्रिटेन (Britain) में लिज ट्रस (Liz Truss) की सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यूं तो बोरिस जॉनसन (Boris johnson) की सत्ता जाते ही यह तय हो गया था कि अगली सरकार जिसकी भी बनेगी उसकी दुर्गति तय होगी। लेकिन फिर भी ये किसी को अंदाजा नहीं था कि महज डेढ़ महीने के भीतर ट्रस सरकार के दो सबसे शक्तिशाली मंत्रियों की कुर्सी छीन जाएगी। क्वासी क्वार्टेंग के बाद सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। सुएला ब्रेवरमैन के पद से हटने के बाद ग्रांट शैप्स (Grant shapps) को ब्रिटेन का नया गृहमंत्री बनाया गया है।
Recommended Video

क्वासी क्वार्टेंग ने महज 37 दिनों बाद पद छोड़ा
लिज ट्रस के दोनों ही पुराने मंत्रियों ने सबसे कम वक्त तक पद संभालने का रिकॉर्ड बनाया है। लिज ट्रस की सरकार में पहले वित्तमंत्री रहे क्वासी क्वार्टेंग ने महज 37 दिन बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। नए आर्थिक पैकेज पेश करने के बाद से ही उन पर पद छोड़ने का बारी दबाव था। पद से इस्तीफा देते ही क्वासी ने 1970 के बाद से ब्रिटेन में सबसे कम समय तक चांसलर रहने का 'रिकॉर्ड' अपने नाम कर लिया। बताते चलें कि साल 2022 में ब्रिटेन के चार मंत्री वित्त मंत्री के पद को संभाल चुके हैं। इससे पहले इस पद पर ऋषि सुनक, नादिम जहावी, क्वासी क्वार्टेंक की नियुक्ति हो चुकी है।

ऋषि सुनक के करीबी को मिली गृहमंत्री की कुर्सी
वहीं अगर ब्रिटेन के गृह मंत्री की बात की जाए तो सुएला इस पद पर मात्र 43 दिन रह सकीं। इतने कम वक्त के कार्यकाल के साथ ब्रेवरमैन ड्यूक ऑफ वेलिंगटन के बाद सबसे छोटे कार्यकाल वाली गृह मंत्री हैं। ड्यूक ऑफ वेलिंगटन 1834 में एक महीने के लिए पद पर रहे थे। यानी लगभग 200 सालों में सबसे कम वक्त तक गृहमंत्री पद पर रहने का नाम भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन के नाम हो चुका है। सुएला के बाद गृहमंत्री की कुर्सी ग्रांट शैप्स को मिली है जो कि ऋषि सुनक के कट्टर समर्थक रहे हैं और बोरिस जॉनसन की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही शैप्स प्रधानमंत्री लिज ट्रस की नीतियों के घनघोर विरोधी रहे हैं।

सुएला ने दिया था भारत विरोधी बयान
सुएला ब्रेवरमैन पर आरोप है कि उन्होंने प्रवासियों से जुड़े सरकारी दस्तावेज को प्रकाशित होने से पहले ही अपने निजी ईमेल से एक साथी सांसद को भेज दिया था। नियमों के मुताबिक यह एक गंभीर गलती थी। सुएला ने कहा कि अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं और पद छोड़ रही हैं। हालांकि कुछ सांसदों को ये पच नहीं रहा है और उनका मानना है कि लिज ट्रस को नए वित्त मंत्री जेरमी हंट के दबाव के कारण हटाया गया है। सुएला ने हाल ही में उन्होंने भारत विरोधी बयान दिया था, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं।

ऋषि सुनक पर्दे के पीछे कर रहे खेल
इससे तनिक भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कंजर्वेटिव पार्टी के बागी नेता ऋषि सुनक, लिज ट्रस को पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में हटाने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं। योजना बना रहे हैं। पर्दे के पीछे रहकर ऋषि सुनक लगातार ट्रस के खेमे अपने लोगों को शिफ्ट करवाने में सफल होते जा रहै हैं। फिलहाल ऋषि सुनक ने सार्वजनिक बयानों से भी किनारा कर रखा है। सुनक ने आखिरी ट्वीट 8 सितंबर को किया था जो कि रानी एलिजाबेथ के निधन से संबंधित था। ऐसा माना जा रहा है कि सुनक समर्थकों के साथ रणनीति में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications