ऋषि सुनक और लिज ट्रस में चल रही थी जोरदार बहस, अचानक एंकर के साथ हुआ हादसा, डिबेट बंद

ऋषि सुनक और लिड ट्रंस के बीच होने वाली इस बहस को द सन टैब्लॉइड और टॉक टीवी ने मिलकर प्रायोजित किया गया था और ये दोनों मीडिया कंपनियां मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के हैं।

लंदन, जुलाई 27: ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक और ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच जोरदार टकराव चल रहा है और दोनों नेता अलग अलग राउंड में टीवी डिबेट में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, अब दोनों नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक बहस अब पर्सनल और नफरत में भी बदलती जा रही है। इस बीच मंगलवार को जब एक टीवी डिबेट के दौरान दोनों नेता बहस कर रहे थे, उसी वक्त एंकर बेहोश होकर गिर गईं, जिसके बाद टीवी डिबेट को बीच में ही बंद करना पड़ा। (स्क्रीनशॉट- स्काई न्यूज)

बीच शो में बेहोश हो गई एंकर

बीच शो में बेहोश हो गई एंकर

ब्रिटेन का अगला पीएम कौन होगा और अलग अलग मुद्दों पर उनका नजरिया क्या है, ये जानने के लिए ऋषि सुनक और लिज ट्रस अलग अलग टीवी डिबेट में हिस्सा ले रहे हैं और मंगलवार को एक बहस के दौरान टीवी होस्ट बेहोश होकर गिर गईं। जिसके बाद डिबेट को बीच में ही बंद करना पड़ा। जैसे ही एंकर बेहोश होकर गिरती हैं, उस वक्त लिज ट्रस अपनी बात रख रहीं थीं और एंकर के गिरते ही उनके मुंह से 'हे भगवान' की आवाज निकलती सुनी जा सकती है और ठीक उसके बाद प्रोग्राम को बंद कर दिया गया। जिस वक्त एंकर कैट मैककैन बेहोश होकर गिरीं, उस वक्त कैमरे का फोकस लिज ट्रंस पर था।

एंकर की स्थिति अब है ठीक

वहीं, टॉकटीवी ने बाद में एक बयान में कहा है कि, मॉडरेटर केट मैककैन "आज रात ऑनएयर बेहोश हो गई थीं, हालांकि अब वह ठीक हैं और हमें मेडिकल टीम से कहा गया कि, हमें आज की बहस को बंद कर देनी चाहिए'। हालांकि, एंकर के बेहोश होने के कुछ देर बाद शो को एक और टीवी एंकर इयान कॉलिन्स से होस्ट करना शुरू किया और उसके बाद दोनों नेताओं से दर्शकों के छोटे-छोटे सवाल-जवाब के सत्र हुए। वहीं, इस घटना के करीब 45 मिनट बाद ऋषि सुनक ने टॉकटीवी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि, "अच्छी खबर है कि आप पहले से ही ठीक हो रही हैं।" ऋषि सुनक ने आगे लिखा कि, "यह एक बहुत अच्छी बहस थी और मैं जल्द ही आपके कठिन सवालों का सामना करने की आशा करता हूं'।

सन टैब्लॉइड और टॉक टीवी पर थी बहस

सन टैब्लॉइड और टॉक टीवी पर थी बहस

ऋषि सुनक और लिड ट्रंस के बीच होने वाली इस बहस को द सन टैब्लॉइड और टॉक टीवी ने मिलकर प्रायोजित किया गया था और ये दोनों मीडिया कंपनियां मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के हैं। टॉक टीवी के राजनीतिक संपादक मैककैन को द सन के हैरी कोल के साथ इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी करनी थी, लेकिन शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले वो कोविड पॉजिटिव हो गये थे, जिसके बाद उन्हें टीवी डिबेट से बाहर होना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, एंकर मैककैन लगभग घाटे घंटे तक चली बहस के बाद ऑन एयर बेहोश हो गईं, जब ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच टैक्स को लेकर बहस चल रही थी। ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच पिछले 24 घंटे के भीतर ये दूसरी बहस थी और इससे पहले उन्होंने सोमवार को बीबीसी पर एक जोरदार बहस में भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+