अब अंग्रेजों पर भारतीय करेगा शासन, जानिए PM बनने के बाद ऋषि सुनक ने क्या कहा?
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बनने पर ऋषि सुनक को बधाई देते हुए कहा कि, "ऋषि इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में हमारे देश को शांत, सक्षम, व्यावहारिक नेतृत्व प्रदान करेंगे।
ब्रिटेन को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। ऋषि सुनक को आज कंजरवेटिव पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है। ऐसे में कुछ ही महीनों में देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वे ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के और पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही वे पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री हैं। पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार शाम उनके नाम का आधिकारिक एलान कर दिया गया है।

image- twitter
पूर्व पीएम थेरेसा मे ने दी बधाई
पेनी मोर्डंट के रेस से हटने के बाद दीवाली के मौके पर गवर्निंग कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के रूप में निर्विरोध चुने जाने के बाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचने को तैयार हैं। ऋषि सुनक की जीत की पुष्टि1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने की। इसके बाद तो यूके के नए पीएम के लिए बधाईयों की जैसे बाढ़ आ गई। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बनने पर ऋषि सुनक को बधाई देते हुए कहा कि, "ऋषि इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में हमारे देश को शांत, सक्षम, व्यावहारिक नेतृत्व प्रदान करेंगे। उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।"
पीएम बनने के बाद जनता को किया संबोधित
कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने के बाद ऋषि सुनक ने पहली बार ब्रिटिश जनता को संबोधित किया। सुनक ने असाधारण कठिन परिस्थितियों में देश के लिए सेवा देने के लिए लिज ट्रस को ट्रिब्यूट दिया। इसके साथ ही सुनक ने कहा कि पीएम पद पर उनका चुना जाना "उनके जीवन का सबसे बड़ा विशेषाधिकार" है। ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं, देश को एक साथ लाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने कहा, "मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा और मैं ब्रिटिश लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन काम करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications