गए थे मनोरंजन करने, जान पर बन आई तो लोगों की अटक गईं सांसें, फिर क्या हुआ....
रोलर कोस्टर पर फंसने की घटना कई बार हो चुकी है। इसी तरह की एक घटना में, पिछले साल लगभग इसी समय, सिक्स फ्लैग्स फिएस्टा टेक्सास में एक रोलर कोस्टर पर फंसने के बाद 20 सवारों को बचाया गया था।
पेंसिल्वेनिया, 04 जून : अमेरिका के, पश्चिमी पेंसिल्वेनिया मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर पर कई लोग उल्टा लटक गए। घटना 30 मई की बताई जा रही है। इससे पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें रोलर कोस्टर पर सवार लोग उल्टा लटके हुए थे। अमेरिका के एक मीडिया पोर्टल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरो 360 की सवारी हवा के बीच में उल्टा लटक रही थी।

हवा में लटक गए लोग
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के पिट्सबर्ग के ठीक बाहर वेस्ट मेफ्लिन के केनीवुड पार्क में रोलर कोस्टर को रोक दिया। सभी लोग उलटा लटके हुए थे। एम्यूजमेंट पार्क के मुताबिक, मेंटेनेंस स्टाफ ने स्थिति से निपटने के लिए जी जान लगा दिया। बाद में कर्मचारियों ने सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद एहतियात के तौर पर वहां घुमने आए तीन लोगों एहतियात के तौर पर प्राथिमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराई। इस घटना की जांच होने तक मनोरंजन पार्क में एयरो 360 को बंद रखा गया था।
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
इसी तरह की एक घटना में, पिछले साल लगभग इसी समय, सिक्स फ्लैग्स फिएस्टा टेक्सास में एक रोलर कोस्टर पर फंसने के बाद 20 सवारों को बचाया गया था।
उस समय सैन एंटोनियो अग्रिशमन विभाग के सहयोग से, सभी 20 सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इस घटना में किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फिएस्टा टेक्सास के विपणन और संचार प्रबंधक जेफ फिलिको ने कहा कि, यहां मेहमानों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्रथिमिकता है। जब तक पूरी तरह निरीक्षण नहीं होता तब तक रोलर कोस्टर पर किसी को भी नहीं बिठाया जाएगा। घटना के बाद दमकलकर्मियों ने कर्मचारियों को रोलर कोस्टर से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद लोगों की जान में जान आई।












Click it and Unblock the Notifications