अरबों के मालिक को है वारिस की तलाश, क्या आप बनेंगे?
इस शख्स ने जब बेटे से कहा कि वह उनके अरबों रुपए के साम्राज्य को संभाले तो उसने इंकार कर दिया, अब इस शख्स को एक वारिस की तलाश है।
बीजिंग। पुस्तैनी दौलत किसे अच्छी नहीं लगती? और अगर वो दौलत इतनी हो कि सुनकर ही चक्कर आ जाएं तो फिर तो किसी भी हालत में इंकार नहीं किया जा सकता।

लेकिन...चीन का सबसे अमीर शख्स इन दिनों परेशान है क्योंकि उसके खुद के सगे बेटे ने अरबों की संपत्ति को लेने से इंकार कर दिया है। बेटे के इंकार के बाद अपना व्यापारिक साम्राज्य सौंपने के लिए इस शख्स को किसी योग्य व्यक्ति की तलाश है।
वांग जियानलिन चीन के सबसे रईस इंसान हैं। जियानलिन डालियान वांडा ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं। शॉपिंग मॉल, स्पोर्टस क्लब और सिनेमाचेन चलाने वाले जियानलिन की कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर है।
जब उन्होंने अपने बेटे से कहा कि अब वह उनके व्यापारिक साम्राज्य को संभाले तो उसने इंकार कर दिया। बेटे ने अपने पिता से कहा कि वह ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहता, जैसी आपने जी है।
बेटे के इंकार के बाद जियानलिन को अब एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो उनका उत्तराधिकारी बन सके। जियानलिन के कहा कि वह अपना वारिस प्रोफेशनल मैनेजरों के ग्रुप में से चुनेंगे।
जियानलिन ने बताया कि आजकल के युवाओं की प्राथमिकताएं दूसरी हैं। वो अब हमारी तरह नहीं सोचते इसलिए बेहतर यही होगा कि उनके बिजनेस को अब कोई प्रोफेशनल मैनेजर संभाले।
जियानलिन ने 1988 में डालियान शहर में छोटे डेवलपर के तौर पर अपना बिजनेस शुरू किया था। धीरे-धीरे वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और आज वो चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं।
आपको बता दें कि जियानलिन जब भारत आए थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और हरियाणा में एक प्रोजेक्ट में 10 अरब डॉलर का निवेश करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications