आज अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे कारोबारी रिचर्ड ब्रैसनन, भारत की बेटी सिरिशा रचेगी इतिहास

मशहूर कारोबारी रिचर्ड ब्रैसनन और भारतीय मूल की सिरिशा बांदला आज ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले हैं।

नई दिल्ली, जुलाई 11: रिचर्ड ब्रैसनन, यह नाम उन लोगों के दिमाग में घंटी बजाने लगा है, जो इस अमीर शख्स को जानते हैं। जिसके नाम के आगे सालों से 'अमीर और साहसी' होने का प्रतिष्ठा जुड़ा हुआ है। बोटिंग अभियान से लेकर हॉट-एयर बैलून सॉयर्स तक, रिचर्ड ब्रैसनन ने अपनी जिंदगी में हर जोखिम का डटकर सामना किया है और अब दुनिया का यह मशहूर कारोबारी इतिहास बनाने के लिए बेकरार है। चंद घंटों के बाद ब्रेनसन अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलने वाले हैं। आज से रिचर्ड ब्रैसनन अंतरिक्ष टूरिज्म की शुरूआत करने जा रहे हैं।

चंद घंटों के बाद अंतरिक्ष की उड़ान

चंद घंटों के बाद अंतरिक्ष की उड़ान

रिचर्ड ब्रैसनन की कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक कुछ घंटे के बाद सभी यात्रियों के अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस अंतरिक्ष यात्रा में खुद ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रैसनन और उनकी टीम के पांच सदस्य शामिल होंगे। रिचर्ड ब्रैसनन ने सिर्फ 10 दिन पहले इस एतिहासिक यात्रा का ऐलान किया था और उनके साथ भारत में जन्मी बेटी सिरिशा बांदला भी होंगी। ये अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा, जिसके सभी सदस्य वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के ही कर्मचारी होंगे।

जेफ बेजोस को इतिहास बनाने से रोका

जेफ बेजोस को इतिहास बनाने से रोका

कुछ दिन पहले अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी अंतरिक्ष यात्रा का ऐलान किया था, लेकिन जेफ बेजोस की घोषणा के कुछ ही घंटे के बाद उनसे भी पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की बात कहकर ब्रैनसन ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। यानि, ब्नैनसन ने जेफो बेजोस को इतिहास बनाने से रोक दिया और आज यानि 11 जुलाई को ब्रैनसन अंतरिक्ष यात्रा पर जाकर रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।

अंतरिक्ष यात्रा का मकसद

अंतरिक्ष यात्रा का मकसद

दरअसल, पूरी दुनिया में अब अंतरिक्ष टूरिज्म का बहुत बड़े बाजार का गठन किया जा रहा है। और इस वक्त अगर देखा जाए तो स्पेस टूरिज्म के तीन बड़े खिलाड़ी इस दुनिया में मौजूद हैं। अंतरिक्ष को बजार बनाने वाले कारोबारियों में सबसे पहला नाम है एलन मस्क का, जिन्होंने मंगल ग्रह पर ही जीवन बसाने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, दूसरे कारोबारी का नाम है जेफ बेजोस, जो अमेजन के संस्थापक है और वो भी अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाले हैं। वहीं, दुनिया ने अचानक तीसरा नाम सुना और वो नाम है रिचर्ड ब्नैनसन का, जिन्होंने अंतरिक्ष के खिलाड़ियों के बीच धमाकेदार एंट्री मारी थी। माना जा रहा है कि लोगों से स्पेस टूरिज्म के बदले भारी-भरकम रुपये वसूले जाएंगे। इससे पहले रूस की एक एजेंसी भी लोगों को स्पेस ले जाती थी और लोगों को इंटरनेशनल स्पेस एजेंसी पर ले जाया जाता था, लेकिन फिर किन्ही वजहों से 2009 में रूसी कंपनी को बंद कर दिया गया। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ सालों में स्पेस टूरिज्म शुरू हो जाएगा।

अंतरिक्ष यात्रा का लाइव प्रसारण

रिचर्ड ब्नैनसन की कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक के स्पेसप्लेन को स्पेशशिप-2 कहा जाता है और इसे तैयार करने में करीब 10 सालों का वक्त लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अंतरित्र यात्रा के दौरान ब्रैनसन करीब 90 मिनट कर आसमान में ही रहेंगे और उस वक्त स्पेसशिप की रफ्तार करीब 2300 मील प्रतिघंटे की होगी। भारतीय समय के मुकाबिक शाम 6:30 बजे न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष मिशन की शुरूआत होगी, जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

भारत की बेटी भी भरेगी उड़ान

भारत की बेटी भी भरेगी उड़ान

कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद भारत में जन्मी एक और बेटी आज अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाने के लिए उड़ान भरने वाली है। सिरिशा बांदला, भारत की महान बेटियों कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद एक और भारतवंशी होगी, जो अंतरिक्ष में सैर करने वाली बनेगी। सिरिशा बांदला, रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर अंतरिक्ष की सैर पर निकलने वाली है। सिरिशा बांदला का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूंर जिले में हुआ था और वो भारतीय मूल की दूसरी ऐसी महिला हैं, जो अंतरिक्ष के सफर पर रवाना होने वाली हैं। अंतरिक्ष उड़ान के समय सिरिशा बांदला मेक्सिको से विंग्ड रॉकेट शिप की उड़ान का हिस्सा बनने वाली हैं। इस दौरान वो ह्यूमन टेंडेड रिसर्च एक्सपीरिएंस का भी कमान संभालेंगी, ताकि स्पेस यात्रा के दौरान अंतरिक्षयात्रियों पर क्या असर पड़ता है, इसका पता चल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+