VIDEO: रिचर्ड ब्रैनसन ने फिर दुनिया को किया हैरान, हवाई जहाज से रॉकेट लॉन्च कर अंतरिक्ष में भेजे 7 सेटेलाइट
नई दिल्ली, 1 जुलाई: आमतौर पर ज्यादातर देश जमीन से रॉकेट को लॉन्च करके सेटेलाइट अंतरिक्ष में भेजते हैं, लेकिन अब बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी ने एक नया कीर्तिमान रचा है। जिसके तहत उन्होंने एक खास विमान से 7 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा। ये मिशन पूरी तरह से सफल रहा और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। साथ ही लोग इस नए कीर्तिमान को देखकर हैरान हैं।

70 फीट का था रॉकेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने एक 747 जेट को मॉडिफाई करके उसके अंदर कई बदलाव किए थे। बुधवार को उस विमान ने कैलिफोर्निया के मोजावे डेजर्ट से उड़ान भरी। जिसके बाएं विंग्स पर 70 फीट का रॉकेट था। इसके बाद जैसे ही वो विमान चैनल द्वीप समूह के पास प्रशांत क्षेत्र के ऊपर पहुंचा, वैसे ही रॉकेट को लॉन्च कर दिया गया। कंपनी के मुताबिक ये ड्रॉप ऑफ 37000 फीट यानि 11 हजार मीटर की ऊंचाई पर हुआ।

7 सेटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में
कंपनी के मुताबिक जिस रॉकेट को बुधवार को लॉन्च किया गया, उसका नाम LauncherOne है। ये 500 किलोग्राम का रॉकेट छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। वर्जिन ऑर्बिट ने जनवरी में पहला सफल प्रक्षेपण किया था, ऐसे में अब ये उसका दूसरा प्रक्षेपण हो गया है। इसके अलावा इस मिशन में तीन देशों के 7 सेटेलाइट को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में भेज दिया। कंपनी ने कहा कि वो सतह से रॉकेट भेजने के बजाए हवा से प्रक्षेपण पर ज्यादा भरोसा करती है। इसके अलावा इसे ग्राउंड आधारित सिस्टम की अपेक्षा ज्यादा आसान माना जाता है।

ब्रैनसन ने कही ये बात
वहीं प्रक्षेपण की पूरी घटना का लाइव स्ट्रीम कंपनी ने किया। जिस पर ब्रैनसन ने कहा कि ये वाकई में चमत्कारिक था। पूरी टीम ने अच्छा काम किया, जिस वजह से उन्हें ये सफलता मिली है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मोजावे एयर एंड स्पेस पोर्ट से जल्द ही उनकी सेटेलाइट लॉन्चिंग की उड़ानें नियमित हो जाएंगी। इसके लिए वो काम कर रहे हैं।
अंतरिक्ष में जाने की अनुमति
अब अंतरिक्ष में सैर-सपाटा करने का सपना हकीकत होने वाला है, यानि अब लोग अंतरिक्ष में घूम सकेंगे। साथ ही वहां के दृश्यों को मजा उठा पाएंगे क्योंकि अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेसशिप कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक को टेकऑफ के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी के मुताबिक उसे अमेरिकी विमानन सुरक्षा नियामक (FAA) से लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की मंजूरी मिल गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications