credit suisse: अडानी को झटका देने वाले बैंक पर मंडराया दिवालिया होने का खतरा, मशहूर लेखक ने की ये भविष्यवाणी
US Banking Crisis: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद एक्शन लेते हुए क्रेडिट सुईस ने अडानी ग्रुप के बॉन्ड/सिक्योरिटीज को जीरो लेंडिंग वैल्यू असाइन कर दी थी।

Image: Oneindia
दुनियाभर में मशहूर और बेस्टसेलर पर्सनल फाइनेंस की किताब रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर एक बार फिर से बड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर में मची उथल-पुथल के बीच उन्होंने एक और बैंक के दिवालिया होने की भविष्यवाणी की है। वॉल स्ट्रीट के विशेषज्ञ जिन्होंने 2008 के लेहमन ब्रदर्स के पतन की सटीक भविष्यवाणी की थी ने भविष्यवाणी की है कि सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बाद अब अगला नंबर क्रेडिट सुइस का है।
क्रेडिट सुइस पर मंडराया खतरा
दुनिया की सबसे मशहूर किताबों में एक के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि समस्या बॉन्ड मार्केट में है। यह बॉन्ड मार्केट क्रैश हो चुका है। यह अर्थव्यवस्था में आने वाले एक खतरनाक तूफान का संकेत है। उन्होंने कहा कि वे क्रेडिट सुइस को लेकर चिंतित हैं क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह के शुरुआती घंटों में बैंक ने यह घोषणा की थी कि क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी ने वित्त वर्ष 2021 और 2022 वर्षों के लिए अपनी रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं में 'मैटेरियल गड़बड़ी' पाई है।
क्रेडिट सुइस के शेयरों में गिरावट जारी
क्रेडिट सुइस के शेयर सोमवार को 15 फीसदी गिरकर रिकॉर्ड लो पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही इसके बॉन्ड्स के इंश्योरेंस की कॉस्ट अपने टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। इस बीच बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि क्रेडिट सुइस जोखिम को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में विफल रहा है । इसके बाद से क्रेडिट सुइस के शेयर लगातार गिर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मंगलवार को भी इसमें 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। आपको बता दें कि क्रेडिट सुइस को "वैश्विक स्तर पर व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण बैंक" माना जाता है। अगर ये बैंक विफल होता है तो वैश्विक वित्तीय संकट पर खतरा और बढ़ सकता है।
खराब दौर से गुजर रहा क्रेडिट सुइस
ये बैंक कुछ सालों से बेहद नकारात्मक खबरों की वजह से चर्चा में रहा है। बीते साल फरवरी 2022 में क्रेडिट सुइस के 30,000 से अधिक क्लाइंट्स की जानकारी बड़े पैमाने पर लीक हुई थी जिसमें पता चला था कि 100 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति ऐसे लोगों के पास है, जिन्होंने "यातना, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर अपराधों" से प्रॉफिट बनाया था। द गार्जियन की इस रिपोर्ट से संस्थान की काफी किरकिरी हई थी और इसकी प्रतिष्ठा को बेहद चोट पहुंची थी। इससे पहले आर्किगोस कैपिटल में निवेश को लेकर भी बैंक को काफी घाटा उठाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications