Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- सुरक्षा की कीमत पर पाकिस्‍तान के साथ शांति नहीं चाहते नरेंद्र मोदी

वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन अगले हफ्ते भारत आ रहे हैं और इस बीच वॉशिंगटन में उन्होंने बड़ा बयान दिया है। टिलरसन ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ शांति तो चाहता है लेकिन सुरक्षा की कीमत पर नहीं। बतौर विदेश मंत्री टिलरसन पहली बार भारत आ रहे हैं, इससे पहले उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली एक महत्वाकांक्षी साझेदारी का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टिलरसन ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ संभव नहीं है।

भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और आतंकवाद एक साथ संभव नही- US

टिलरसन अगले हफ्ते के आखिर में भारत आने वाले हैं। भारत दौरे के बाद टिलरसन पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। इससे पहले व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टिलरसन ने भारत और पाकिस्तान रिश्तों को लेकर कहा कि दोनों देश बातचीत से ही समस्याओं को सुलझा सकते हैं। टिलरसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच भरोसा कायम होने के लिए दोनों के बीच बातचीत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बातचीत के रास्ते से ही दोनों देश खुशहाली से आगे बढ़ सकते हैं।

हालांकि, टिलरसन ने साथ में यह भी कहा कि अगर बातचीत और आतंकवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पाकिस्तान को घेरते हुए टिलरसन जो देश आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं और उन्हें पनाह देते हैं, उनकी अतंरराष्ट्रीय जगत में बदनामी ही होती है।

टिलरसन ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर शांति का फोकस किया। टिलरसन के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति पूरे दक्षिण एशिया पर प्रभाव डालती है। टिलरसन ने कहा कि यह व्यापार और बाताचीत से ही संभव हो सकता है। नई दिल्ली आने से पहले टिलरसन ने भारत को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की।

भारत दौरे के बाद टिलरसन पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे, जहां वे पाक प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और सीनियर मिलिट्री अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। टिलरसन अपने पाकिस्तान दौरे पर आतंकवाद के खिलाफ ज्वॉइंट फाइट, क्षेत्रीय शांति और अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+